पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद मध्य प्रदेश के 8 करोड़ नागरिकों की भावनाओं को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम प्रेषित कर दिया है। यह एक आधिकारिक संदेश है जिसमें बताया गया है कि मध्य प्रदेश की जनता क्या चाहती है और किस प्रकार की स्थिति के लिए तैयार है।
मध्यप्रदेश सभी परिस्थितियों में केन्द्र सरकार के साथ है
मध्य प्रदेश के 8 करोड़ निवासियों के प्रतिनिधि, मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने, मध्य प्रदेश के नागरिकों की भावनाओं के आधार पर कहा है कि पहलगाम में आतंकियों के कायराना हमले के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने महत्वपूर्ण प्रतिबंधात्मक निर्णय लिए हैं। केन्द्र सरकार के यह फैसले देश के स्वाभिमान को बढ़ाने वाले हैं। ये महत्वपूर्ण फैसले अपने नागरिकों के प्रति केन्द्र सरकार की संवेदनशीलता को भी दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग है। केन्द्र सरकार ने यहां वर्षों से चली आ रही परेशानियों को समाप्त कर खुशहाली और स्वच्छंद पर्यटन का वातावरण तैयार किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पहलगाम में कायराना हरकत करने वालों के खिलाफ निश्चित रूप से कठोर कार्रवाई की जाएगी। मध्यप्रदेश सभी परिस्थितियों में केन्द्र सरकार के साथ है। देश कश्मीर की खुशहाली पर आँच नहीं आने देगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को मीडिया में जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए।
मध्य प्रदेश ने भी अपना बेटा खोया है
उल्लेखनीय है कि पहलगाम हमले में इंदौर मध्य प्रदेश के निवासी एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के ब्रांच मैनेजर सुशील नथानियल भी मारे गए हैं। आतंकवादियों ने उनके पूरे परिवार (पति-पत्नी और दोनों बच्चों) को घेर लिया था। उन्होंने ऐसी विषम परिस्थिति में सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने परिवार को आतंकवादियों के टारगेट से दूर किया और स्वयं आतंकवाद का शिकार हो गए।
- सुशील नथानियल उम्र 58 साल अभिनंदन नगर MR10 इंदौर। रीजनल मेनेजर LIC Alirajpur के पद पर पदस्थ थे। आतंकवादी हमले का शिकार हुए।
- जेनिफर पति सुशील नथानियल 54 साल (शासकीय शिक्षिका इंदौर)।
- आकांक्षा पिता सुशील नथानियल 35 साल (अविवाहित) सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच में मेनेजर के पद पर है। (पैर पर गोली लगी, इलाज चल रहा है।)
- गोल्डी पिता सुशील नथानियल 25 साल।
छुट्टियां मिली थी। बच्चे घर आए थे। परिवार के साथ यादगार पर्यटन के लिए पहलगाम गए थे। सुशील का पैतृक गांव जोबट है, करीबन 30 साल पहले इंदौर में शिफ्ट हो गए थे।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |