MP karmchari news - होमगार्ड का हवलदार रिश्वत लेते गिरफ्तार, छतरपुर का मामला

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में, सागर लोकायुक्त की टीम ने डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा कार्यालय में छापा मार कार्रवाई करते हुए, यहां पर तैनात होमगार्ड हवलदार सुरेंद्र राय को ₹5000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

आधार सेवा केंद्र से अवैध वसूली

लोकायुक्त टीम के मुताबिक, आरोपी हवलदार सुरेंद्र राय ने कार्यालय परिसर में स्थित शासकीय आधार सेवा केंद्र के संचालक मनीष तिवारी से किराए के नाम पर रिश्वत मांगी थी। मनीष पिछले दो वर्षों से आधार सेवा केंद्र का संचालन कर रहे हैं। उनकी शिकायत के अनुसार, हवलदार सुरेंद्र राय शुरुआत से ही उनसे पैसे लेता आ रहा था। पहले रिश्वत की रकम कम थी, लेकिन अब उसकी मांग बढ़ने लगी। हवलदार ने कुल 6 हजार रुपए की मांग की थी, जिसमें से 1 हजार रुपए 4 फरवरी को दिए जा चुके थे।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7

रिश्वतखोरी की शिकायत मिलने के बाद सागर लोकायुक्त निरीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में 9 सदस्यीय टीम ने छतरपुर स्थित होमगार्ड कार्यालय में जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। हवलदार सुरेंद्र राय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!