MP NEWS - सागर में पेपर लीक, व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल, प्राथमिक शिक्षक सस्पेंड

मध्य प्रदेश के सागर जिले में वार्षिक परीक्षा के पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो गए। जांच करने पर पता चला कि यह काम एक प्राथमिक शिक्षक द्वारा किया गया है। प्राथमिक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने अब तक यह डिसाइड नहीं किया है कि, संबंधित परीक्षा केंद्र का पेपर रद्द किया जाएगा या नहीं। 

शासकीय प्राथमिक शाला बेरसला, सागर में शिक्षक ने पेपर लीक कर दिया

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला सागर से जारी हुए आदेश में लिखा है कि, जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र सागर दिनांक 25/02/2025 द्वारा प्रस्तुत नस्ती अनुसार, कार्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र सागर के पत्र क्रमांक /स.शि.अ./2025/2931 सागर दिनांक 25.02.2025 के माध्यम से प्रतिवेदित किया गया। कि, शासकीय प्राथमिक शाला बेरसला, विकास खण्ड सागर में पदस्थ श्री पुरूषोत्तम पटैल प्राथमिक शिक्षक द्वारा दिनांक 25.02.2025 को दोपहर में वार्षिक परीक्षा 2024-25 कक्षा 5 एवं 8वीं के प्रश्नपत्रों को व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल करते हुए परीक्षा की गोपनीयताभंग की गई। 

SAGAR NEWS - पुरूषोत्तम पटैल प्राथमिक शिक्षक सस्पेंड

श्री पुरूषोत्तम पटैल प्राथमिक शिक्षक, का उक्त कृत्य परीक्षा अधिनियमों का उल्लघन, गंभीर कदाचरण, शासकीय लोक सेवक के प्रतिकूल होने के फलस्वरूप मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के उपनियम (1) (11) (111) का उलझन के परिणाम स्वरूप म.प्र. सिविल (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत दण्डनीय है। अतएव, मध्य प्रदेश सिविल (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-09 तहत श्री पुरूषोत्तम पटैल प्राथमिक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर, मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी राहतगढ नियत किया जाता है। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });