MP NEWS - पुलिस रिकॉर्ड में फरार तहसीलदार का ट्रांसफर, कलेक्टर ने रिलीव भी कर दिया

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश शासन के राजस्व विभाग में तहसीलदार के पद पर पदस्थ शत्रुघ्न सिंह चौहान के खिलाफ टोटल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ताजा मामला 15 जनवरी 2025 को दर्ज हुआ था। इसमें उनके ऊपर बलात्कार का आरोप है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान फरार चल रहे हैं परंतु राजस्व विभाग ने उनका ट्रांसफर कर दिया और कलेक्टर ने उन्हें रिलीव भी कर दिया। 

शत्रुघ्न सिंह चौहान - पुलिस और प्रशासन दोनों से अच्छे संबंध

तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान के खिलाफ बलात्कार का मामला ग्वालियर में दर्ज किया गया है। पुलिस ने पकड़ने में असफल रही तो पुलिस ने जनता से मदद मांगी। पता बताने वाले को ₹5000 इनाम की घोषणा की। पीड़ित महिला की ओर से भी ₹50000 इनाम की घोषणा की गई थी। इसके बावजूद तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शत्रुघ्न सिंह चौहान की पावर और सिस्टम की कमजोरी, इस बात से प्रमाणित हो जाती है कि जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो जाने के बावजूद, एक तरफ डिपार्टमेंट ने उसका ट्रांसफर कर दिया, और कलेक्टर ने SP को बताया तक नहीं। या फिर शायद सबको पता है, और कोई शत्रुघ्न सिंह चौहान को संरक्षण दे रहा है। पीड़ित लड़की ने भी पुलिस पर लापरवाही और खाना पूर्ति करने का आरोप लगाया है। 

इधर पुलिस को और उधर बैतूल कलेक्टर को कुछ नहीं मालूम

महिला थाना प्रभारी दीप्ति सिंह का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि दुष्कर्म के आरोपी तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान ने गुपचुप तरीके से ट्रांसफर करा लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा है। वहीं, तहसीलदार के बैतूल ट्रांसफर पर बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि इस नाम के किसी व्यक्ति ने हमारे यहां ज्वाइन नहीं किया है। न ही मेरी जानकारी में उसके आने की खबर है। 

तहसीलदार के खिलाफ 16 मामले दर्ज 

  • 52/01 - 379, 
  • 02/02 - 336, 506बी, 34 भादवि, 
  • 14/02 - 336, 506बी, 34 भादवि, 
  • 15/02 - 307, 34 भादवि, 
  • 173/02 - 307,147, 148, 149, 353, 146 भादवि, 
  • 157/03 - 147, 148, 149, 336, 427 भादवि, 
  • 29/05 - 395, 353, 171, 336 भादवि 136 लोक संपत्ति प्रतिषेध अधिनियम, 25/27 आर्म्स एक्ट, 11/13 डकैती एक्ट, 
  • 201/11 - 394 भादवि, 11/13 डकैती एक्ट, 
  • 58/13 - 307,249, 147, 148, 149 भादवि, 
  • 143/12 कोतवाली - 25/27 आर्म्स एक्ट, 11/13 एमपीडीपीके एक्ट, 
  • 14/06 - 302, 201, 34 भादवि, 
  • 193/04 - 341, 294, 506, 34 भादवि, 
  • 222/04 - 25, 27, 30 आर्म्स एक्ट, 
  • 62/2000 - 323, 341, 294, 56 भादवि, 
  • 46/11 डी पार दतिया - 307, 249, 147, 148, 149 भादवि, 
  • 23/11 सहसो इटावा - 394, 302 भादवि।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!