City-Killer Asteroid 2024 YR4 चंद्रमा से भी टकरा सकता है, पढ़िए पृथ्वी पर क्या असर पड़ेगा

Bhopal Samachar
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के ताजा कैलकुलेशन के अनुसार हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 100 गुना शक्तिशाली Asteroid 2024 YR4 पृथ्वी के अलावा चंद्रमा से भी टकरा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो चंद्रमा डिस्टर्ब हो सकता है और यदि चंद्रमा डिस्टर्ब हो गया तो पृथ्वी पर इसका क्या असर पड़ेगा। इस बात को लेकर चिंता की स्थिति बन गई है। 

Asteroid 2024 YR4 पृथ्वी से टकराया तो क्या होगा

Asteroid 2024 YR4 इतना अधिक खतरनाक है कि वह दुनिया के किसी भी सबसे बड़े शहर को पूरी तरह से बर्बाद कर देने के लिए पर्याप्त थे। यही कारण है कि वैज्ञानिकों ने इस एस्टेरॉइड को "City-Killer" नाम दिया है। अब से पहले तक इसके पृथ्वी से टकराने की संभावना पर विचार किया जा रहा था। इसके पृथ्वी से टकराने की संभावना लगातार बढ़ती जा रही थी। यदि वैज्ञानिकों के कैलकुलेशन सही निकले तो 2032 में यह पृथ्वी से टकरा जाएगा। इसके कारण भयंकर विस्फोट होगा। यदि समुद्र वाले हिस्से में टकराया तो सुनामी जैसी लहर उठेगी। यदि किसी जंगल वाले इलाके में टकराया तो भयंकर आग लग जाएगी और यदि किसी रेजिडेंशियल एरिया में टकरा गया तो यह, किसी भी एस्टेरॉइड द्वारा की गई दुनिया की सबसे बड़ी बर्बादी होगी। 

Asteroid 2024 YR4 चंद्रमा से टकराया तो क्या होगा

जैसा कि अंतरिक्ष के वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह एस्टेरॉइड 100 परमाणु बम से ज्यादा खतरनाक है। ऐसी स्थिति में यदि चंद्रमा पर एक साथ 100 परमाणु बम का विस्फोट होता है तो क्या होगा। इस प्रश्न का सटीक उत्तर कोई नहीं दे सकता परंतु इस टक्कर से चंद्रमा डिस्टर्ब जरूर होगा। चंद्रमा पृथ्वी पर जीवन के लिए बेहद जरूरी है। इसके कारण समुद्र में ज्वार भाटा आता है। पूरी दुनिया में समुद्र से ऑक्सीजन का प्रवाह होता है। जलवायु और मौसम का सीधा संबंध समुद्र से होता है और समुद्र अपनी गतिविधियों के लिए चंद्रमा पर डिपेंड करता है। अर्थात यदि चंद्रमा पर विस्फोट हुआ तो समुद्र प्रभावित हो जाएगा और समुद्र प्रभावित हुआ तो पृथ्वी पर पर्यावरण और जीवन दोनों प्रभावित हो जाएंगे। विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!