भारत के उन सभी नागरिकों के लिए गुड न्यूज़ है जो बैंक में अपनी सेविंग जमा करते हैं। फिक्स डिपाजिट करते हैं। सेविंग अकाउंट का संचालन करते हैं। अब तक उनका डिपॉजिट इंश्योरेंस ₹500000 तक होता था परंतु अब इसे बढ़ाया जा रहा है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। बस सरकारी मंजूरी का इंतजार है।
वित्त मंत्री की मौजूदगी में सचिव ने बताया
Department of Financial Services के सचिव एम नागराजु ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का खुलासा किया कि, Deposit Insurance Limit बढ़ाई जाने वाली है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण भी मौजूद थी। उनके सामने एम नागराजू ने कहा कि, जैसे ही सरकार की मंजूरी प्राप्त होगी। हम इसकी अधिसूचना जारी कर देंगे। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि डिपॉजिट इंश्योरेंस की लिमिट 5 लाख रुपए से बढ़कर कितनी की जाने वाली है।
Deposit Insurance क्या होता है
बैंक में सेविंग खाता खुलवाने वाले ज्यादातर लोगों को Deposit Insurance Limit के बारे में कोई जानकारी नहीं होती। उन्हें सिर्फ इतना पता होता है कि बैंक में उनकी जमा धनराशि सुरक्षित है। इस विश्वास का कारण Deposit Insurance है। सरल शब्दों में, आप यह समझ सकते हैं कि, Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation - DICGC एक बीमा कंपनी है जो विभिन्न बैंकों में जमा धनराशि का बीमा करती है। यदि कभी कोई बैंक दिवालिया हो जाता है। उसके पास अपने खाताधारकों को, उनकी जमा धनराशि देने के लिए पैसा नहीं बचता है। तब Deposit Insurance Claim किया जाता है।
Deposit Insurance Limit क्या होती है
Deposit Insurance Limit उस अधिकतम धनराशि को कहते हैं, जो बैंक में हर हाल में सुरक्षित होती है। बैंक के दिवाली हो जाने पर भी आपको वापस मिल जाती है। 2020 से पहले तक Deposit Insurance Limit सिर्फ ₹100000 थी। 2020 में सरकार ने Deposit Insurance Limit बढ़कर 5 लाख रुपए कर दी है। इसका तात्पर्य यह है कि यदि आपके बैंक खाते में 5 लाख रुपए तक की सेविंग अथवा फिक्स डिपाजिट है तो वह इस बीमा के तहत सुरक्षित है। इससे अधिक की धनराशि का कोई बीमा नहीं है।
यही कारण है कि बैंकिंग मामलों की जानकार लोग अक्सर एक से अधिक बैंक खाता का संचालित करने की सलाह देते हैं, और धीरे से यह भी बताते हैं कि एक खाते में 5 लाख रुपए से ज्यादा डिपॉजिट मत करना।
विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।