MP SCHOOL SHIKSHA - रायसेन में 5 प्राचार्य और 7 अतिथि शिक्षक सहित 26 के खिलाफ मामला दर्ज

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सिलवानी पुलिस थाने में सरकारी स्कूलों के 5 प्राचार्य और 7 अतिथि शिक्षक सहित स्कूल शिक्षा विभाग के टोटल 26 कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। इसमें से विकासखंड शिक्षा कार्यालय के क्लर्क चंदन सिंह अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

गिरफ्तार क्लर्क चंदन सिंह का बयान पढ़िए

मामला विकासखंड शिक्षा कार्यालय सिलवानी में हुए 1 करोड़ 3 लाख 75 हजार 344 की राशि के घोटाले का है। गिरफ्तार होने से पहले लिपिक चंदन सिंह अहिरवार ने मीडिया के सामने आकर इस मामले कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंदन अहिरवार ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीकलपुर संकुल केन्द्र में पदस्थ एक शिक्षक द्वारा ब्लाक शिक्षा कार्यालय में अनाधिकृत रूप से कार्य करते हुए उप कोषालय सिलवानी में पदस्थ बाबू की मिलीभगत से ही पूरे मामले में धोखाधड़ी की गई थी। चंदनसिंह अहिरवार ने बताया जांच के दौरान उसने अपने उत्तर में उक्त मामले में संलग्न आरोपियों का उल्लेख किया था। इसके बावजूद उप कोषालय प्रभारी एवं शिक्षक को दोषी नहीं बनाया गया। मुझे राजनैतिक द्वेशवश फंसाया गया है।

सिलवानी BEO ऑफिस में घोटाला कैसे हुआ

सिलवानी के ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में यह गड़बड़ी वर्ष 2018 से 2022 के बीच हुई है। दो साल पहले तक सेलरी का भुगतान वेंडर के जरिए होता था। तब ऑफलाइन ट्रांजैक्शन भी हो जाता था। इसी का फायदा उठाकर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने शिक्षकों और अतिथि शिक्षकों के नाम के आगे दूसरा बैंक खाता नंबर डालकर उनके वेतन और मानदेय की राशि अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर करवा दी। अब विभाग के पदस्थ सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और अतिथि शिक्षकों के ट्रेजरी कोड जनरेट किए गए हैं और जिला कोषालय से सीधे तौर पर यह राशि संबंधित कर्मचारी के खाते में जा रही है। नए ट्रेजरी कोड जनरेट होने के बाद पुराना मामला पकड़ में आ गया। 

सिलवानी ब्लॉक एजुकेशन घोटाला के आरोपियों की लिस्ट

  1. सियाबाई अहिरवार, 
  2. गायत्री सूर्यवंशी, 
  3. शिवदास, 
  4. भोजराज अहिरवार, 
  5. शंभुदयाल अहिरवार, 
  6. सुनीता बाई, 
  7. पुष्पेद्र सिंह ठाकुर, 
  8. भैरव सिंह सूर्यवंशी, 
  9. नाथूराम अहिरवार, 
  10. शंभुदयाल अहिरवार, 
उपरोक्त सभी सरकारी कर्मचारी नहीं थे। फिर भी उनके खाते में लाखों रुपए की राशि डाली गई। 
  1. लिपिक चंदन अहिरवार, 
  2. अतिथि शिक्षक सलीम खान, 
  3. अतिथि शिक्षक चांद खान, 
  4. अतिथि शिक्षक चांद खान पुत्र खलील खान, 
  5. अतिथि शिक्षक सलमान खान, 
  6. अतिथि शिक्षक शाहरुख खान, 
  7. अतिथि शिक्षक देवेंद्र श्रीवास्तव, 
  8. अतिथि शिक्षक रामलोचन रघुवंशी, 
  9. तत्कालीन आहरण अधिकारी घनश्याम मेहरा प्राचार्य कन्या उमा विद्यालय बाड़ी, 
  10. सुनील रजक प्राचार्य कन्या हायर सेकंडरी स्कूल गैरतगंज, 
  11. सेवानिवृत प्राचार्य केसी विश्वकर्मा सियरमऊ, 
  12. सेवानिवृत प्राचार्य पीपी गुप्ता बम्होरी, 
  13. सेवानिवृत प्राचार्य दर्शन चौधरी बम्होरी, 
सभी आहरण अधिकारियों के हस्ताक्षर से फंड ट्रांसफर हुआ था।

विनम्र निवेदन 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!