कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान और अन्याय किया है: डॉ मोहन, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश - NEWS TODAY

0
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि, कांग्रेस ने सदैव ही बाबा साहेब का ‘अपमान’ और उनके विचारों के साथ ‘अन्याय ’ किया है। कांग्रेस मूलत: बाबा साहेब और उनके विचारों की विरोधी रही है। सर्वविदित है कि पंडित नेहरू स्वयं एक नहीं बल्कि दो चुनावों में बाबा साहब अंबेडकर को हरवाने के लिए जिम्मेदार थे।

भाजपा ने बाबा साहब को भारत रत्न लेकर सम्मान दिया

बाबा साहेब के प्रति कांग्रेस का द्वेषपूर्ण रवैया इस बात से भी सिद्ध होता है कि इनके शासनकाल में बाबा साहेब को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित नहीं किया गया जबकि अटल जी के सहयोग से 1990 में बाबा साहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। बाबा साहेब के मरणोपरांत, कांग्रेस ने कई दशकों तक संसद के सेंट्रल हॉल में बाबा साहेब का चित्र तक नही लगाया गया। भारत का मान बढ़ाने वाले बाबा साहेब को भारत रत्न से वंचित करना कांग्रेस की दूषित मानसिकता का प्रमाण रहा है।

बाबा साहेब के पंचतीर्थों के निर्माण का संकल्प भाजपा ने पूर्ण किया

डॉक्टर यादव ने कहा कि, मध्यप्रदेश सौभाग्यशाली है कि बाबा साहेब का जन्म अंबेडकर नगर (महू) में हुआ और प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वहां न सिर्फ भव्य स्मारक बना बल्कि बाबा साहेब के पंचतीर्थों के निर्माण का संकल्प भी भाजपा सरकार ने पूर्ण किया। बाबा साहेब ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े शोषित-वंचित-पीड़ित की चिंता की, लेकिन कांग्रेस ने कभी भी इस वर्ग का उत्थान नहीं होने दिया। कांग्रेस ने कभी संविधान दिवस नहीं मनाया वही यह गौरवशाली राष्ट्रीय उत्सव शुरू करने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में हुआ है।

अमित शाह के तर्कों से कांग्रेस बौखला गई है: डॉ मोहन यादव

बाबा साहेब के द्वारा प्रतिपादित राष्ट्रवादी विचार अत्याधिक मजबूत और परिपक्व है यही कारण है कि जब केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने संसद में तथ्यों, तर्कों और प्रमाणों के साथ बाबा साहेब का पक्ष रखा तो कांग्रेस बौखला गई। कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब का अपमान, समूचे राष्ट्र का अपमान है। कांग्रेस द्वारा किया गया अन्याय, भारत की आत्मा पर प्रहार है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!