मध्य प्रदेश के हर शहर में एक गीता भवन बनाया जाएगा, मुख्यमंत्री की घोषणा - MP NEWS TODAY

Bhopal Samachar
0
मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में अगले तीन साल में गीता भवन बन कर तैयार हो जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण के मुखारविंद से निकली श्रीमद्भगवद् गीता से कर्मवाद की शिक्षा प्राप्त होती है। केवल भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में लोग गीता की शिक्षाओं का अनुसरण कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में श्री कृष्ण पाथेय का निर्माण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में विद्यमान भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। मध्यप्रदेश में गीता जी को पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा। 

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 मध्य प्रदेश में आयोजित होगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 11 दिसम्बर को गीता जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भोपाल और उज्जैन में 5 हजार से अधिक भगवत भक्तों के माध्यम से गीता पाठ का विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजकों से गीता पाठ से वर्चुअली जुड़ने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अगले वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में मध्यदेश को सहभागी बनाने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुरूक्षेत्र (हरियाणा) में जारी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत संत सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, स्वामी अवधेशानंद, स्वामी रामदेव, स्वामी ज्ञानानन्द और विश्व हिन्दू परिषद के चम्पत राय के साथ भोज में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गीता ज्ञान संस्थान का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर गीता ज्ञान संस्थान स्थित मंदिर में दर्शन किए और संग्रहालय का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर कुरूक्षेत्र में बने हरियाणा पेवेलियन और महोत्सव के साझेदार उड़ीसा राज्य के पेवेलियन का अवलोकन भी किया। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन श्रीमद्भगवद् गीता की जयंती के अवसर पर हरियाणा सरकार द्वारा किया जाता है। गीता महोत्सव के दौरान श्रीमद्भगवद्गीता केन्द्रित विभिन्न सांस्कृतिक धार्मिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा के महत्व को स्थापित किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता के प्रकाश से विश्व प्रकाशमान हो रहा है। सभी ओर सनातन संस्कृति की ध्वजा लहरा रही है, और श्रीमद्भगवद् गीता की शिक्षाओं से सम्पूर्ण धरा लाभान्वित भी हो रही है। भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा के महत्व को स्थापित किया। भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण करने के लिए संदीपनि आश्रम पधार कर उज्जैन को गौरवान्वित किया साथ ही यह भी स्थापित किया कि व्यक्ति कितने महत्वपूर्ण पद पर हो, उसे शिक्षा ग्रहण करने के लिए अवश्यक प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिष्य की पहचान उसके गुरू से होती है, इस दृष्टि से श्रीमद्भगवद गीता, आचार्य संदीपनि की महानता और गुरूकुल पद्धति की पवित्रता और उसके उन्नत स्वरूप को प्रकट करती है। भीषण युद्ध के बीच भगवान श्रीकृष्ण के मुख से गीता के ज्ञान का होना भारत भूमि पर शिक्षा के गौरव और सांस्कृतिक समृद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकारी दी कि भगवान श्रीकृष्ण की समस्त लीलाओं से जन सामान्य को परिचित कराने की व्यवस्था संदीपनि आश्रम में की गई है। इसके साथ ही उज्जैन में कृष्णायन नाम से संग्रहालय विकसित किया गया है।

गौ-शालाओं का अनुदान किया गया दोगुना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जन्माष्टमी पर शैक्षणिक संस्थाओं में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित विभिन्न प्रसंगों पर गतिविधियां संचालित की गईं। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में जन्माष्टमी का आयोजन धूमधाम से किया गया। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा के माध्यम से प्रकृति की पूजा का विलक्ष्ण मार्ग बताया है। इसे ग्रहण करते हुए मध्यप्रदेश में सर्वत्र गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। अपाहिज, बेसहारा, बीमार गायों की देखभाल के लिए निर्णय लिया गया कि प्रदेश में गौ-शालाओं का संचालन राज्य शासन द्वारा किया जाएगा। सामाजिक संगठनों द्वारा चलाई जाने वाली गौ-शालाओं के अनुदान को दोगुना किया गया है। इसे 20 रुपए के स्थान पर प्रति गाय 40 रुपए किया गया है। दुग्ध उत्पादन के लिए 10 से अधिक गाय पालने वालों को राज्य शासन की ओर से अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इससे गौ-वंश के साथ-साथ प्रदेश की दुग्ध उत्पादन की क्षमता में वृद्धि होगी और घर-घर गोकुल विकसित करने में भी मदद मिलेगी। देश के दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश का 9 प्रतिशत का योगदान है, जिसे हम 20 प्रतिशत तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं।

वर्षा जल से प्रवहमान होगी क्षिप्रा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में वर्ष-2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारी आरंभ कर दी गई है। उज्जैन में सिंहस्थ में लगने वाले अस्थाई कैंपों के स्थान पर आश्रम, अखाड़ों, महामंडलेश्वर आदि को स्थाई रूप से स्थान उपब्ध कराने के लिए विस्तारित योजना बनाई गई है। इससे हरिद्वार के समान पूरे साल सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सभी संतों को सिंहस्थ में पधारने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षिप्रा नदी में जल का प्रवाह सीमित होने के कारण सिंहंस्थ स्थान के लिए विशेष व्यवस्था करनी होती है, गत वर्षों में गंभीर बांध और नर्मदा नदी से जल लेकर यह व्यवस्था की गई। अब राज्य सरकार का प्रयास है कि वर्षा जल को संग्रहित कर क्षिप्रा नदी को निरंतर प्रवहमान बनाया जाए। इससे पूरे साल श्रद्धालु स्नान का पुण्य प्राप्त कर सकेंगे।

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!