MP IAS TRANSFER LIST - मध्यप्रदेश आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची

Updesh Awasthee
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की है। मध्य प्रदेश ब्यूरोक्रेसी में 08 दिसंबर 2024 को देर रात जारी ट्रांसफर लिस्ट में 15 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि उपसचिव मुख्यमंत्री के पद पर श्री अरुण कुमार परमार एवं श्री आशीष कुमार को नियुक्त किया गया है एवं श्री के.सी. गुप्ता को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की स्थानांतरण सूची

मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय आदेश दिनांक 08 दिसंबर 2024 क्रमांक E1/ 258 /2024/5/ एक के द्वारा कल 15 अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है।
1. श्री के.सी.गुप्ता को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, राजभवन, भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है।
2. श्री मुकेश चंद्र गुप्ता को सचिव, मध्य प्रदेश, मानव अधिकार आयोग, भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है।
3. श्री अमित तोमर को पंजीयक महानिरीक्षक एवं निरीक्षक मुद्रांक, मध्य प्रदेश, भोपाल तथा अपर सचिव कार्मिक, मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर नियुक्त किया गया है।
4. श्री छोटे सिंह को संचालक, पंचायत राज,भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है।
5. श्री दिनेश कुमार और मौर्य को वि.क.अ.-सह- नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्य प्रदेश भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है।
6. श्री अरुण कुमार परमार को उपसचिव,मुख्यमंत्री बनाया गया है।
7. सुश्री रजनी सिंह को वि.क.अ.-सह-श्रम आयुक्त, मध्य प्रदेश इंदौर तथा प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर नियुक्त किया गया है।
8.श्री मयंक अग्रवाल खाद को प्रबंध संचालक पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया है।
9.तन्वी हुड्डा- प्रतीक्षारत- अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर।
10.नीतू माथुर- मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी ग्वालियर से अपर आयुक्त रीवा के पद पर नियुक्त किया गया है।
11.जमुना भिड़े- उप सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण से सचिव जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन के पद पर नियुक्त किया गया है।
12.श्री आशीष तिवारी- उप सचिव जल संसाधन से उपसचिव, मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।
13.सुनील दुबे- उप सचिव संस्कृति एवं पर्यटन से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिंड के पद पर नियुक्त किया गया है।
14.जगदीश कुमार गोमे- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिंड से अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के पद पर नियुक्त किया गया है।
15.मनोज कुमार सरियाम- अपर आयुक्त सहकारी संस्थाएं से अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के पद पर नियुक्त किया गया है।

विनम्र निवेदन कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!