मुख्यमंत्री बने मास्टर, चंद्रमा की उत्पत्ति कैसे हुई, मामा क्यों कहते हैं - ग्वालियर में विद्यार्थियों को बताया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर में मास्टर बन गए। ग्वालियर में आयोजित 'वृहद युवा संवाद' कार्यक्रम में उनका उत्साह देखने के लायक था। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि चंद्रमा की उत्पत्ति कैसे हुई और चंद्रमा को मामा क्यों कहते हैं। 

चंद्रमा की उत्पत्ति कैसे हुई, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सुनिए

 
--

जब पृथ्वी हमारी, आग के गोले से धीरे-धीरे ठंडी हुई और ठंडी होने के बाद नीचे भूगर्भीय चट्टानें वगैरह बन गई और धूल पर्याप्त जम गई। उसके बाद एक दिन उल्कापात होता है, ऊपर से कोई दूसरे ग्रह का पिंड गिरता है और पिंड से जैसे ही पृथ्वी की टक्कर होती तो एक धूल का गुबार ऊपर उठता है। धूल का गुबार पहले तो लंबा रहता है, 8-15 दिन, लेकिन फिर एक चुंबकीय जो गुरुत्वाकर्षण की अपनी कक्षा है, पृथ्वी की। कक्षा के आधार पर वह पृथ्वी से दूर नहीं जा पाता है और आखिरकार एक महीने में ही वो गोल आकार बन जाता है। वो अपनी पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाने लग जाता है। इस प्रकार से चंद्रमा की, हमारी अपने पृथ्वी से उत्पत्ति हुई है। इसलिए पृथ्वी और चंद्रमा को भाई बहन माना जाता है। हम पृथ्वी को माता कहते हैं, इसलिए चंद्रमा को मामा कहा जाता है। 

ग्वालियर में वृहद युवा संवाद कार्यक्रम

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि, आज ग्वालियर में आयोजित 'वृहद युवा संवाद' कार्यक्रम में सहभागिता कर नये भारत की ऊर्जावान युवा तरूणाई से संवाद किया। सभागार में उपस्थित युवा शक्ति की असीम ऊर्जा विकासशील मध्यप्रदेश के निर्माण की परिचायक है। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किया तथा क्षेत्र के विकास के लिए ₹1202 करोड़  के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया और 'ग्वालियर सेवा मित्र ऐप' का भी शुभारम्भ किया।  

उन्होंने कहा, मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी युवा शक्ति अपने सामर्थ्य के माध्यम से स्वर्णिम भारत का मार्ग प्रशस्त करने में अहम् भूमिका निभाएगी। सभी युवा साथियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूँ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });