MP NEWS - इंदौर में सरकारी बुलडोजर जला दिया, टोटल 12 जगह आगजनी की बड़ी घटनाएं

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के नंबर वन शहर इंदौर में दीपावली की रात टोटल 12 जगह आगजनी की बड़ी घटनाएं हुई। इनमें से कुछ हादसे हैं परंतु कुछ आज देने की घटनाओं में साजिश नजर आती है। 

अपराधियों के अवैध अतिक्रमण तोड़ने वाला सरकारी बुलडोजर जला दिया 

यह दीपावली की आतिशबाजी के कारण हुआ हादसा नहीं है बल्कि दीपावली की आड़ में एक साजिश के तहत की गई आपराधिक वारदात है। बजरंग नगर में रात करीब 3:45 बजे, जब सब लोग सो गए और इलाके में सन्नाटा था। पुलिस ने भी सिक्योरिटी राउंड बंद कर दिए थे। तब सड़क पर खड़े हुए बुलडोजर में आग लगा दी गई। कुछ देर बाद हीरानगर पुलिस की टीम सिक्योरिटी राउंड पर आई तो, पुलिस कर्मचारियों ने बुलडोजर की आग बुझाई। यह स्पष्ट रूप से एक आपराधिक घटना है, जिसे साजिश के तहत दीपावली की रात अंजाम दिया गया है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही है। शायद सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग से कुछ पता चलेगा। 

CAR नंबर MP11 TC 5969 जलकर राख हो गई

जवाहर मार्ग पर रात में रजत पुत्र अशोक जैन की कार नंबर MP11 TC 5969 में आग लग गई। कार में रजत का परिवार था। आग लगते ही पूरा परिवार कार छोड़कर भाग गया। जब तक फायर ब्रिगेड मौके परपहुंची तब तक पूरी कार आज से जलकर राख हो चुकी थी। 

बादशाह मंडपम टेंट हाउस में आग लगी

रात में अम्मार नगर में बादशाह मंडपम टेंट हाउस में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने 40 हजार लीटर से ज्यादा पानी डालकर आग पर काबू पाया। यहां मालिक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। अलसुबह जीएनटी मार्केट में लकड़ी पीठे में आग लग गई। यहां एक घंटे में ही दमकल की गाड़ियों ने काबू कर लिया। नगर निगम के मुताबिक आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

INDORE NEWS - यहां पर भी आगजनी की घटनाएं हुई

  1. होटल अमर विलास।
  2. नयापुरा मजिस्द के पास कारखाने में।
  3. निपानिया इलाके के एक मकान में।
  4. रेलवे गोदाम के यहां जैन प्रॉपर्टी नाम से दुकान में।
  5. रावजी बाजार थाने में जब्ती की एक बाइक में भी आग लग गई।
  6. गौराकुंड में कपड़े की दुकान, पालदा में एक मकान, नरेन्द्र तिवारी मार्ग पर एक मकान।
  7. कांच मंदिर के यहां स्थित एक मकान सहित अन्य जगहों पर छुटपुट आगजनी की घटनाएं हुई है।

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!