कल का मौसम - दशहरे के दिन भारत में कहाँ-कहाँ बारिश होगी, फटाफट पढ़िए - WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
0
भारत से मानसून के बादल वापस हो रहे थे तभी अरब सागर ने बदमाशी कर दी। बादलों की दो बड़ी बटालियन भारत की तरफ भेज दी। उन्होंने आधे से ज्यादा भारत के आसमान पर कब्जा कर लिया है। आसमान में बादलों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके कारण भारत के कई इलाकों में विजयदशमी के दिन बारिश होने की संभावना है। 

INDIA WEATHER FORECAST 

India Meteorological Department से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार गुजरात में सौराष्ट्र एवं कच्छ, गुजरात रीजन, कोंकण एवं गोवा, नॉर्थ इंटीरियर कर्नाटक, साउथ इंटीरियर कर्नाटक, केरला, तमिलनाडु रॉयल सीमा, कोस्टल आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, ईस्ट-वेस्ट पूरा मध्य प्रदेश, ईस्ट-वेस्ट राजस्थान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश एवं पूर्वी भारत के सभी क्षेत्रों में आसमान पर बादल दिखाई दे रहे हैं। बादलों का घनत्व बढ़ता चला जा रहा है। उपरोक्त सभी क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सभी प्रभावित राज्यों के प्रशासन एवं नागरिकों से अपील की है कि, अपने सभी कार्यक्रम मौसम की अनिश्चितता को ध्यान में रखते हुए बनाएं। 

भारत मौसम समाचार एवं पूर्वानुमान 

  1. वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की रेखा 29 डिग्री उत्तरी अक्षांश व 86 डिग्री पूर्वी देशांतर, दरभंगा, हज़ारीबाग, पेंड्रा रोड, नरसिंहपुर, खरगोन, नंदूरबार, नवसारी एवं 20 डिग्री उत्तरी अक्षांश व 70 डिग्री पूर्वी देशांतर से गुजर रही है। 
  2. आगामी 2-3 दिनों में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम एवं गुजरात के शेष भागो से दक्षिण- पश्चिम मानसून वापसी की सम्भावना है।
  3. कर्नाटक-गोवा तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्नदाब क्षेत्र आज दिनांक 11 अक्टूबर को प्रातः में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए महाराष्ट्र तट से दूर अवस्थित है।
  4. इससे सम्बद्ध चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर सक्रिय है। 13 अक्टूबर को प्रातः में इसके पश्चिम - पश्चिमोत्तर दिशा में बढ़ते हुए प्रबल होकर मध्य अरबसागर में तीव्र निम्नदाब क्षेत्र (डिप्रेशन) में परिवर्तित होने की सम्भावना है।
  5. महाराष्ट्र तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर में बने सुस्पष्ट निम्नदाब क्षेत्र से लेकर केरल तट से दूर दक्षिण-पूर्व अरब सागर में मध्य क्षोभमंडल की ऊंचाई तक एक ट्रफ़ विस्तृत है।
  6. जम्मू और सलंगन पाकिस्तान के निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 3.1 की ऊंचाई पर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।
  7. पूर्वी असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 12 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम के मध्य भागों में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!