अंतरिक्ष के सबसे बड़े तारे की लव स्टोरी, NASA ने वीडियो जारी किया - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
0
भारत में अटूट प्रेम को प्रदर्शित करने का त्योहार करवा चौथ के ठीक पहले अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने दो तारों के मिलन का अद्भुत और अद्वितीय वीडियो जारी किया है। वीडियो में सन 2014 से लेकर सन 2023 तक की तस्वीरों को शामिल किया गया है। प्रदर्शित किया गया है कि किस प्रकार दो तारे आपस में मिलते हैं और परमाणु ऊर्जा पैदा करते हैं। इनका प्यार 30 करोड़ साल पुराना है। पिछले 30 करोड़ साल से यह दोनों तारे एक साथ हैं और हर बार उतनी ही गर्म जोशी से एक दूसरे के नजदीक आते हैं।

R Aquarii - The universe's most enduring lovers

सभी फोटोग्राफ NASA के Hubble Telescope द्वारा कैप्चर किए गए हैं। इस तारे का नाम R Aquarii है। यह पृथ्वी से करीब 700 प्रकाश वर्ष दूर एक बाइनरी स्टार सिस्टम का हिस्सा है। यह हमारी आकाशगंगा के सबसे सक्रिय तारों में से एक है। R Aquarii किसी एक नहीं बल्कि दो तारों का नाम है। यह दोनों तारे हमेशा एक साथ रहते हैं। कभी एक दूसरे से जुदा नहीं होते। एक तारे का रंग लाल है और दूसरे का सफेद। दोनों तारों की उम्र लगभग 30 करोड़ साल है। NASA के वैज्ञानिक इन्हें बुजुर्ग मानते हैं परंतु उनके प्रेम से पैदा होने वाली शाइनिंग बताती है कि अभी तो यौवन शुरू हुआ है। लाल वाला तारा हमारे सूर्य से 400 गुना अधिक बड़ा है। जब यह सफेद तारे से मिलता है तो चमक उठता है। इसकी चमक अपने सूर्य से 5000 गुना ज्यादा होती है। पूरा अंतरिक्ष इन दोनों के मिलन का गवाह बन जाता है। इनके मिलन की एक प्रक्रिया को पूर्ण होने में पृथ्वी के 10 वर्ष बीत जाते हैं। 

Want to know the secret behind the universe's most epic love story? Read on 

सफेद तारा 44 वर्ष के कक्षीय चक्र में एक बार लाल तारे के सबसे करीब आता है। आगमन की खुशी में लाल तारा, सफेद तारे के ऊपर हाइड्रोजन गैस की बरसात करता है। हाइड्रोजन गैस सफेद तारे की सतह पर जमा हो जाती है। फिर दोनों का मिलन होता है। इस मिलन से ऊष्मा पैदा होती है। NASA के वैज्ञानिक इस मिलन की उष्मा को Nuclear Fusion कहते हैं। Nuclear Fusion के कारण एक तेज धमाका होता है। दोनों तारे एक दूसरे में खो जाते हैं। अटूट प्रेम की प्रतीक सर्पिल आकृति बनाते हुए अंतरिक्ष में फैल जाते हैं। अंतरिक्ष में यह प्लाज्मा एक मिलियन मील प्रति घंटे की स्पीड से फैलता है। यह स्पीड इतनी अधिक होती है कि पृथ्वी से चंद्रमा तक पहुंचने में सिर्फ 15 मिनट का समय लगे। ✒ उपदेश अवस्थी। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!