MP NEWS - विजयपुर में कांटे की टक्कर बुधनी में शिवराज के रोबोट प्रत्याशी की जीत पक्की

Bhopal Samachar
0
मध्य प्रदेश में विजयपुर और बुधनी विधानसभा में उपचुनाव हो रहे हैं। नाम वापस लेने का आज आखिरी दिन था। अब जो प्रत्याशी शेष बचे हैं उसके आधार पर स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि विजयपुर विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के बीच में सीधी और कांटे की टक्कर है लेकिन बुधनी में शिवराज सिंह के रोबोट प्रत्याशी रमाकांत भार्गव की जीत पक्की हो गई है। 

बुधनी में दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह को फायदा पहुंचाया

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरसंचालक श्री दिग्विजय सिंह ने बुधनी में राजकुमार पटेल को टिकट देकर शिवराज सिंह को फायदा पहुंचा दिया है। यहां पर भाजपा के मुकाबले अर्जुन आर्य सबसे दमदार कैंडिडेट था। 2018 के विधानसभा चुनाव में भी अर्जुन ने शिवराज सिंह के पसीने निकल दिए थे। राजकुमार पटेल कांग्रेस पार्टी का वह दिया है जिसमें अब तेल नहीं बचा। टिकट देने में गलती हो गई थी तो उसे सुधार लिया जाना चाहिए था। राजकुमार पटेल को अर्जुन आर्य के समर्थन में नाम वापस ले लेना चाहिए था परंतु ऐसा नहीं हुआ। अब राजकुमार पटेल और अर्जुन आर्य दोनों मैदान में है और दोनों एक दूसरे को नुकसान पहुंचाएंगे। इसका सीधा फायदा शिवराज सिंह को होगा। उन्हें अपने कैंडिडेट को जीतने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। 

विजयपुर में कांटे की टक्कर

कांग्रेस पार्टी ने यहां मुकेश मल्होत्रा को टिकट दिया है। जबकि रामनिवास रावत को सीधी चुनौती देने वाले सीताराम आदिवासी ने समझौता कर लिया है। मुकेश मल्होत्रा में कितना दम है, यह तो चुनाव परिणाम के साथ ही पता पड़ेगा परंतु नाम वापसी के बाद अब मैदान में यहां कोई तीसरी ताकत नहीं है। विजयपुर विधानसभा सीट पर कोई त्रिकोणीय मुकाबला नहीं है। यह रामनिवास रावत और मुकेश मल्होत्रा के बीच में सीधी टक्कर है। यहां बाद भाजपा और कांग्रेस की भी नहीं है। अब देखते हैं कि इस कांटे की टक्कर में कौन बचता है और कौन टूट जाता है। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भारत के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में National पर क्लिक करें। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!