लो जी, मध्य प्रदेश में अब कैबिनेट मंत्री भी फर्जी, बधाई वाले होर्डिंग तक लग गए - MP NEWS

मध्य प्रदेश में चीजें आउट ऑफ कंट्रोल होती जा रही है। भिंड में डॉ मनोज सिंह नाम के एक व्यक्ति ने स्वयं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त पदाधिकारी घोषित कर दिया। उसके स्वागत सत्कार में होर्डिंग तक लग गए थे। अब पता चला है कि, कैबिनेट मंत्री फर्जी है। भारतीय जनता पार्टी में ऐसी कोई नियुक्ति ही नहीं हुई है। 

चौराहे पर खुलेआम बधाई वाला होर्डिंग लगा

भिंड जिले की गोहद तहसील में होर्डिंग दिखाई दिए। माननीय श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एवं माननीय श्री अनुराग ठाकुर जी केंद्रीय मंत्री (भारत सरकार) की सहमति से डॉ मनोज सिंह जी को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर अग्रिम बधाई। इस वोटिंग में डॉक्टर मनोज सिंह के साथ श्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का फोटो भी है। बताया गया है कि सोशल मीडिया पर नियुक्ति पत्र भी वायरल हुआ। 

पहले भी हो चुकी है मनोज‎ श्रीवास की शिकायत

जानकारी के मुताबिक एक साल पहले गोहद में वाहन चेकिंग के दौरान मनोज‎ श्रीवास की कार पर "राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग" लिखा मिला था। साथ ही उसमें हूटर और सायरन भी मिला था। जिसका पुलिस ने चालान बनाया था। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के ‎जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि मैंने संगठन और अपने स्तर से जानकारी लेकर पता किया। इस तरह की कोई नियुक्ति नहीं किए जाने की जानकारी सामने आई है। मैंने जांच को लेकर पत्र लिखा है। जांच में पता चला कि यह आदेश फर्जी है। ‎कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने इस मामले में ‎एफआईआर के निर्देश दिए हैं। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!