BHOPAL SAMACHAR BREAKING - डॉ राजेश राजौरा IAS लास्ट मिनट में आउट, अनुराग की दिल्ली से वापसी

Bhopal Samachar
20 साल की दोस्ती और 10 महीने के कठिन परिश्रम के बाद मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव की कुर्सी तक पहुंचे भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर राजेश राजौरा लास्ट मिनट में आउट हो गए। लोगों के गुलदस्ते बुक हो गए थे, बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया था। समाचार भी प्रकाशित हो गए थे बस एक औपचारिक आदेश की जरूरत थी कि तभी ब्रेकिंग न्यूज़ आ गई। श्री अनुराग जैन दिल्ली से वापस आ रहे हैं और वही मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव होंगे। वह खबर भी शासन स्तर पर पुष्टि के साथ आई थी और यह खबर भी शासकीय पुष्टि के साथ आई है। हालांकि अभी तक आदेश जारी नहीं हुए हैं।

अनुराग जैन IAS कौन है - मोदी की टीम के इंर्पोटेंट ऑफिसर हैं

10 साल पहले पीएमओ में संयुक्त सचिव रहे अनुराग जैन को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे अहम मंत्रालय रोड, ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे की कमान दी गई है। जैन मप्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दो बार सचिव रह चुके हैं। वे भोपाल के कलेक्टर भी रहे हैं। जैन वित्त प्रबंधन के अच्छे जानकार माने जाते हैं। यही वजह है कि 2019 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद कमलनाथ सरकार ने उन्हें वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन मई 2020 में वे फिर से प्रतिनियुक्ति पर केंद्र चले गए। अनुराग जैन ने दिसंबर 2013 से फरवरी 2014 तक भारतीय निर्यात-आयात बैंक के कार्यवाहक अध्यक्ष और कार्यवाहक प्रबंध निदेशक के रूप में भी काम किया है। अनुराग जैन की मध्यप्रदेश में पब्लिक सर्विसेज डिलीवरी एक्ट को लागू कराने में अहम भूमिका रही है। पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान में भी उनका अहम रोल रहा। 

मुख्यमंत्री नहीं लेकिन मुख्य सचिव ग्वालियर का बन गया 

2019 से ग्वालियर चंबल संभाग के लोग मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अपने नेता को देखना चाहते थे। कुछ लोग श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को तो कुछ लोग श्री नरेंद्र सिंह तोमर को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते थे। मुख्यमंत्री तो फिलहाल ग्वालियर से नहीं बन पाए लेकिन मध्य प्रदेश का सबसे पावरफुल अधिकारी ग्वालियर का है। श्री अनुराग जैन मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं। दिनांक 11 अगस्त 1965 को उनका जन्म हुआ। बीटेक ऑनर्स किया है। इलेक्ट्रिक इंजीनियर है, करंट मारना और फ्यूज जोड़ना भी आता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित मंदसौर और मंडल के भी कलेक्टर रहे हैं। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!