हर्षल पंचोली IAS - प्रभारी मंत्री ने CEO पद से हटवाया था, अब उसी अनूपपुर में कलेक्टर - MP NEWS

Updesh Awasthee
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव द्वारा जारी की गई भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची काफी सुर्खियों में है। 2 साल पहले हर्षल पंचोली, अनूपपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे। तत्कालीन प्रभारी मंत्री मीना सिंह ने उन्हें हटवा दिया था। इस लिस्ट में हर्षल पंचोली अनूपपुर के कलेक्टर बनाए गए हैं। 

अनूपपुर में हर्षल पंचोली इज बैक

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में श्री हर्षल पंचोली आईएएस की कलेक्टर के पद पर पदस्थापना के बाद, किस्से कहानियों का दौर शुरू हो गया है। 2 साल पहले श्री हर्षल पंचोली इसी अनूपपुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे। तब श्रीमती मीना सिंह अनूपपुर जिले की प्रभारी मंत्री थी। दोनों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया था कि, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री हर्षल पंचोली ने मंत्री मीना सिंह की बैठक का बहिष्कार कर दिया था। बदले में श्रीमती मीना सिंह ने तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से शिकायत की और श्री हर्षल पंचोली को अनूपपुर से भोपाल बुला लिया गया था। मंत्री के कहने पर उन्हें पद से हटा दिया गया था। 2 साल बाद श्री हर्षल पंचोली इस अनूपपुर के कलेक्टर बनाए गए हैं जबकि श्रीमती मीना सिंह, अब मंत्री नहीं रही। 

अनूपपुर में लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या श्री हर्षल पंचोली ने भोपाल जाकर मंत्री श्रीमती मीना सिंह की स्थिति को कमजोर करने का काम किया है। क्या श्री हर्षल पंचोली के कारण भारतीय जनता पार्टी में श्रीमती मीना सिंह का महत्व कम हो गया है और क्या श्रीमती मीना सिंह को चिढ़ाने के लिए श्री हर्षल पंचोली की नियुक्ति अनूपपुर के कलेक्टर के रूप में की गई है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!