MP NEWS - सागर में नायब तहसीलदार सस्पेंड, 2 तहसीलदारों को नोटिस, राजस्व महाभियान-2

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा घोषित किए गए मध्य प्रदेश राजस्व महा अभियान-2 के अंतर्गत सागर कमिश्नर डॉक्टर वीरेंद्र सिंह रावत ने एक नायाब तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया जबकि दो तहसीलदारों को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं। तीनों अधिकारियों की लापरवाही प्रमाणित हुई है। 

कार्यालय नायब तहसीलदार रजवास, तहसील मालथौन का निरीक्षण

सागर संभाग के कमिश्नर डॉक्टर वीरेंद्र सिंह रावत द्वारा कार्यालय नायब तहसीलदार रजवास, तहसील मालथौन जिला सागर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। श्री कमलेश कुमार सतनामी नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे। निरीक्षण के दौरान राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) अन्तर्गत सर्पदंश के प्रकरणों में अत्याधिक बिलम्व, सीमाकंन प्रकरणों का समय पर निराकरण न करना एवं नक्शा दुरूस्ती के प्रकरणों को अनावश्यक लंबित रखना, राजस्व प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण न करना एवं अन्य अनियमिततायें पायी गई। 

कमलेश कुमार सतनामी नायब तहसीलदार सस्पेंड

इसके कारण कमिश्नर डॉक्टर रावत ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के अन्तर्गत कमलेश कुमार सतनामी को सस्पेंड कर दिया। इसी दौरान अन्य शिकायत एवं समस्याओं के आधार पर मालथोन और बांदरी तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!