कल का मौसम - मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल और उत्तराखंड सहित कई इलाकों में आंधी बारिश होगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने सेटेलाइट से प्राप्त जानकारी के आधार पर बताया है कि आने वाले चार दिनों में भारत के कई राज्यों का मौसम बदल जाएगा। आसमान में बादल छा जाएंगे और तेज आंधी के साथ बारिश होगी। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। 

भारत मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे) के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। 
मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों में तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे), उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे) और ओलावृष्टि होने की संभावना है। 
विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अलग-अलग स्थानों में तेज़ हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे), उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश में आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे) और ओलावृष्टि की संभावना है।
विदर्भ के अलग-अलग स्थानों में तेज़ हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे), उत्तराखंड में आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे) और ओलावृष्टि होने की संभावना है। 
गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा (64.5-115.5 मिमी) तथा आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे) होने की संभावना है। 

झारखंड मौसम का पूर्वानुमान

झारखंड में 14 मई तक राजधानी व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने का आसार हैं। हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि 10 मई को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के अलावा निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी। साथ ही वर्षा और वज्रपात को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !