इंदौर से लापता लड़की की डेड बॉडी भोपाल में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली - MP NEWS

मध्य प्रदेश में इंदौर जिले के विजयनगर पुलिस थाना क्षेत्र से गायब हुई 20 साल की लड़की अंजली बंसल की डेड बॉडी भोपाल में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। यहां पर वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। लड़की के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

अशोका गार्डन क्षेत्र में बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी

भोपाल की अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि यह घटना दिनांक 31 मार्च शाम लगभग 7:00 बजे की है। विकास राजपूत ने बताया कि सुंदर नगर में उनका एक मकान है। इस मकान में हरि सिंह धानक और अंजली बंसल रहते थे। इसमें से अंजली बंसल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने लड़की की मृत्यु को संदिग्ध मानते हुए मामला दर्ज किया है। इंदौर की विजयनगर पुलिस को सूचना दे दी गई है। उसके बॉयफ्रेंड हनी सिंह की मोबाइल कॉल डिटेल निकाली जा रही है। 

जेपी हॉस्पिटल में इलाज के इंतजार में 50 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गुलमोहर स्थित गोयल आनंद अपार्टमेंट में रहने वाले श्री पवन कुमार श्रीवास्तव उम्र 50 वर्ष की जेपी हॉस्पिटल के सिस्टम और डॉक्टर की लापरवाही के कारण मृत्यु हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आया था। उनके भाई श्री नारायण श्रीवास्तव उन्हें अस्पताल लाए थे और वह जीवित थे, लेकिन डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू नहीं किया। पहले सरकारी पर्चा प्रक्रिया और फिर जांच इत्यादि का काम शुरू किया गया। ECG के दौरान श्री पवन कुमार श्रीवास्तव की मृत्यु हो गई। रिकॉर्ड में डॉक्टर मालवीय के अनुसार श्री पवन कुमार श्रीवास्तव की मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हो गई है। 

🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !