MP NEWS - मुख्यमंत्री ने किसानों की मदद के लिए चुनाव आयोग को लिखा, मंजूरी मांगी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चुनाव आयोग को सूचित किया है कि ओलावृष्टि में किसानों का नुकसान हुआ है। उन्हें क्षतिपूर्ति देने की आवश्यकता है। यह चुनावी नहीं बल्कि मानवीय है इसलिए चुनाव आयोग को मंजूरी देनी चाहिए। 

मध्य प्रदेश में किसानों के नुकसान की भरपाई सरकार करेगी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि चुनाव चल रहे हैं लेकिन सभी संबंधित अधिकारी अपने काम पर लगे हुए हैं। सर्वे किया जा रहा है। जहां पर क्षतिपूर्ति देने की आवश्यकता है वहां, किसानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी। मुआवजा देने के लिए चुनाव आयोग को भी लिखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम, यह भी सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को बीमा योजना का पूरा लाभ मिले। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि में किसानों को हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। 

मध्य प्रदेश के 31 जिलों में फसल और अनाज बर्बाद

पिछले 1 सप्ताह में मध्य प्रदेश के 31 जिलों में भरी आंधी बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इसके कारण फसल बर्बाद हुई है। गोदाम में रखा हुआ अनाज खराब हो गया है। किसी को मौसम के इतने खराब हो जाने की उम्मीद नहीं थी। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान सिवनी में आंधी सबसे ज्यादा 78 किमी प्रतिघंटे के हिसाब से चली। सीहोर-बालाघाट में 65 किमी, ग्वालियर-सागर में 54 किमी, छिंदवाड़ा में 46 किमी,शाजापुर में 43 किमी, इंदौर-जबलपुरर में 41 किमी, बड़वानी-मंडला में 39 किमी, भोपाल में 37 किमी, कटनी-रीवा में 31 किमी प्रतिघंटा रफ्तार दर्ज की गई। 

🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !