Business ideas - 1 से 5 लाख तक मंथली इनकम, सिर्फ ₹50000 इन्वेस्टमेंट में

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi 

यह एक ऐसा बिजनेस है जिसे दुनिया की किसी भी शहर में किया जा सकता है। चाहे आप 10वीं पास है या ग्रेजुएट, आपकी उम्र 18 साल है या 78 साल, आप महिलाएं या पुरुष, कोई भी कर सकता है। इसमें इन्वेस्टमेंट मात्र ₹50000 है और कमाई ₹1 लाख से लेकर ₹5 लाख महीने तक हो सकती है। 

world best business opportunity ideas for beginners 

दुनिया में एक तरफ स्मार्टफोन का नेटवर्क बढ़ता जा रहा है दूसरी तरफ फैमिली का साइज छोटा होता जा रहा है। पहले जॉइंट फैमिली हुआ करती थी, फिर सिंगल फैमिली होने लगी और अब तो सिंगल पैरंट दिखाई देने लग गए हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को Doula service की जरूरत है और यह एक ऐसा बिजनेस है जो आने वाले सालों में बहुत तेजी से बढ़ेगा। Doula service एक non-medical service है। हम इसे सरल भारतीय भाषा में समझाते हैं। 

भारत में बिजनेस का सबसे अच्छा अवसर, स्टार्टअप आइडिया

दाई मां के बारे में तो आप जानते ही होंगे। एक ऐसी अनुभवी महिला जिसे गर्भवती महिला और नवजात शिशु के पालन पोषण का अनुभव होता है। भारत की संस्कृति में दाई मां का बड़ा सम्मान है। सिंगल फैमिली में जब महिला गर्भवती होती है और प्रसव का समय नजदीक आ जाता है तब याद तो हम अपने परिवार में से किसी अनुभवी महिला को अपने पास बुला लेते हैं और जो लोग नहीं बुला पाते, वह दाई मां को बुलाते हैं। दुनिया भर में इसी काम को Doula service कहते हैं। दाई मां प्रसव से पूर्व गर्भवती महिला और प्रसव के बाद माता एवं नवजात शिशु की देखभाल करती है। भारत में यह पूरी तरह से असंगठित काम है। आपको इसी अवसर का फायदा उठाना है और इसे ऑर्गेनाइज कर देना है। 

शुरुआत कैसे करें

जैसा कि हमने बताया कि Doula service भारत में एक नॉन मेडिकल सर्विस है इसलिए किसी भी प्रकार के लाइसेंस की जरूरत नहीं होती परंतु लोगों में अपना विश्वास बढ़ाने के लिए कोई ना कोई सर्टिफिकेट होना चाहिए।  DONA International से Birth Doula certificate course कर सकते हैं। यह एक इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन है, इसलिए इसका सर्टिफिकेट लोगों को आकर्षित करेगा और आपके प्रति विश्वास पैदा करेगा। यह कोर्स 3 महीने में पूरा होता है। इसके साथ-साथ YOUR NAME Doula service के नाम से ट्रेड लाइसेंस (जिसे गुमास्ता या दुकान स्थापना का पंजीयन भी कहते हैं) बनवा लेना है। इसमें अधिकतम 7 दिन का समय लगता है। 

फिर अपनी बढ़िया सी वेबसाइट बनाए। इसमें अधिकतम ₹15000 का खर्चा आएगा, जिसमें सभी फीचर मिल जाएंगे। लोग आपके व्हाट्सएप पर डायरेक्ट कनेक्ट हो पाएंगे। उनका इंक्वारी फॉर्म होगा और आपके पास पूरा रिकॉर्ड आ जाएगा। फील्ड में जाइए और अपने शहर में जितनी भी दाई मां है। सबसे संपर्क कीजिए। उन्हें बताइए कि आप उनको काम दिलवाएंगे। उनसे उनकी फीस पूछिए और उसमें अपना कमीशन जोड़कर लोगों से कितनी फीस लेनी है इसका निर्धारण करें। दाई मां के साथ एक MOU भी साइन कीजिए, ताकि उनकी सेवाओं में किसी प्रकार की कमी ना रहे और उनकी सेवा के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगी। 

इस बीच जितना भी समय मिलता है, इंस्टाग्राम, फेसबुक, गूगल बिजनेस सहित इंटरनेट पर मौजूद सभी बिजनेस डायरेक्टरी में अपना रजिस्ट्रेशन कीजिए, प्रोफाइल बनाइए, पेज बनाइए, व्हाट्सएप कम्युनिटी और व्हाट्सएप ग्रुप बनाइए। शहर में जितने भी नर्सिंग होम हैं, उनकी लिस्ट तैयार कीजिए। प्रसव कराने वाले डॉक्टर के नाम और नंबर कलेक्ट कीजिए। उनसे संपर्क कीजिए और बताइए कि आपने Doula service शुरू कर दी है। जब तक आपका सर्टिफिकेशन कोर्स पूरा होगा तब तक आप लॉन्च के लिए तैयार हो चुके होंगे। 

best new unique business ideas in hindi for students 

एक स्टूडेंट फुल टाइम बिजनेस नहीं कर सकता लेकिन पार्ट टाइम Doula service शुरू कर सकते हैं। स्टूडेंट टेक्नो फ्रेंडली होते हैं। आप अपनी वेबसाइट खुद बना सकते हैं। सोशल मीडिया और इंटरनेट का सबसे अच्छा उपयोग कर सकते हैं। लोगों को Doula service की जरूरत है। आप उन्हें दाई मां उपलब्ध करा कर उनकी मदद करेंगे और इसमें आपकी कमाई भी हो जाएगी। 

business ideas for women in india 

एक बार फिर कहना होगा कि यह बिजनेस महिलाओं के लिए 100% परफेक्ट और फिट है। महिलाओं को सबसे ज्यादा पता होता है कि, गर्भवती महिला और प्रसव के उपरांत नवजात शिशु एवं माता को क्या आवश्यकता है। आप एक तरफ ग्राहकों की जरूरत समझ सकती हैं और दूसरी तरफ दाई मां के साथ भी सबसे अच्छा कम्युनिकेशन कर सकती है। कई महिलाएं तो पहले से ही फ्री में कर रही है, बस एक सिस्टम बनाने की जरूरत है। यही आपका बिजनेस बन जाएगा। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करके काफी बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं। आप एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन सकते हैं। डॉक्टर से संपर्क करने के लिए सेल्स टीम। महिलाओं को सेवा देने और दाई मां सिख कम्युनिकेशन के लिए महिलाओं की टीम नियुक्त कर सकते हैं। सिर्फ अपने शहर में क्यों, आसपास के शहरों में भी अपनी सेवा शुरू कर सकते हैं। जितने बड़े पैमाने पर करेंगे उतना सस्ता पड़ेगा और मुनाफा ज्यादा होता जाएगा। 

profitable business ideas in india 

एक ऑफिस का खर्चा है। किराया, बिजली का बिल और कन्वेंस। इसके बाद सीधी कमाई शुरू हो जाती है। कि यह एक ऐसा बिजनेस है जिसमें साल भर ग्राहक मिलते रहते हैं। यदि आपने अपने लिए सिर्फ 25% कमीशन भी फिक्स किया तब भी काफी अच्छी कमाई हो जाएगी। दाई मां का एक दिन का सर्विस चार्ज ₹1000 होता है। कम से कम 15 दिन सेवा दी जाती है। यानी एक ग्राहक से कम से कम ₹15000 मिलेंगे। कृपया एक बार कैलकुलेट करके देखिए, आपके शहर में हर महीने कितने बच्चे जन्म लेते हैं। यही आंकड़ा आपको मोटिवेट कर देगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.

विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !