BHOPAL NEWS - कॉलेज वाली लड़की के घर वालों ने वर्दी फाड़ कर पीटा, सरकारी डाक लेकर गया था

भोपाल पुलिस का आरक्षक जितेंद्र गर्ग सरकारी डाक लेकर भोपाल से भिंड गया था। सरकारी डाक तो बहाना था। भिंड में उसका घर है और उसे घर जाना था। घर के पास ही कॉलेज वाली लड़की रहती है। लड़की के घर वालों ने इस बार जितेंद्र गर्ग को घेर लिया और उसकी वर्दी फाड़ कर, सामूहिक रूप से पिटाई लगाई। मामला थाने तक पहुंचा जरूर लेकिन दर्ज नहीं किया गया। 

भिंड में आरक्षक जितेंद्र गर्ग को घेरकर पीटा गया

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र में चंदन नगर इलाका आता है। घटना यहीं पर हुई। सूचना के आधार पर देहात थाना पुलिस चंदन नगर पहुंची। यहां पर एक पुलिस आरक्षक की वर्दी फटी हुई थी और सब दिखाई दे रहा था कि उसे बेरहमी से पीटा गया है। पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में दिया और देहात थाना ले आई। यहां उसने बताया कि उसका नाम जितेंद्र गर्ग है। वह भोपाल पुलिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ है और सरकारी डाक लेकर भोपाल से भिंड आया था। चंदननगर में उसका घर है। जब वह पैदल जा रहा था तब उसे घेरकर पीटा गया है। 

घर से निकलते ही लड़की का घर भी है

थोड़ी देर बाद दूसरा पक्ष भी पुलिस थाने आ गया। पुलिस के सामने दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही। बाद में निष्कर्ष निकाला और दोनों पक्षों में किसी ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया। देहात थाना में पदस्थ SI विजय शिवहरे का कहना है कि आरक्षक भोपाल में पदस्थ है। भिंड का रहने वाला है उसके घर के पास रहने वाली लड़की से कॉलेज समय से परिचय है। जब वो निकल रहा था तो लड़की के घर वालों ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों में बहस होकर झूमाझटकी हो गई। दोनों पक्ष थाने आये। बाद में चले गये। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!