BHOPAL NEWS - प्राइड सिटी में महिला के बेडरूम में घुसे बदमाश, हीरों का हार और जेवरात ले गए

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स पुलिस थाना क्षेत्र में प्राईड सिटी में सिक्योरिटी का इशू बन गया है। चार बदमाश रात 3:00 बजे घर का दरवाजा तोड़ते हुए महिला के बेडरूम में घुस गए। गोल्ड और डायमंड की ज्वैलरी लूट कर ले गए। बड़े आराम से फरार हो गए। महिला घर में अकेली थी। उसके दोनों बच्चे बेंगलुरु और दिल्ली में जॉब करते हैं। 

लुटेरे मंकी कैप पहन कर आए थे - CCTV में रिकॉर्ड

घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें लुटेरे वारदात से पहले दाखिल होते और बाद में लौटते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक लुटेरे तार फेंसिंग काटकर कॉलोनी में दाखिल हुए। पहले उन्होंने मकानों की रैकी। फिर महिला के घर में घुसकर लूट की। वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते से फरार हो गए जहां से दाखिल हुए थे। घटना महिला के घर के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें चार लुटेरे मंकी कैप पहने नजर आ रहे हैं।

घटना का विवरण, पीड़ित महिला ने बताया

महिला की शिकायत के मुताबिक- लुटेरों के हाथों में धारदार हथियार और रॉड थी। रॉड को फंसाकर उन्होंने मेन गेट का लॉक तोड़ा, फिर घर में दाखिल हुए। वे सीधे मेरे बेडरुम में आ धमके। मुझसे कहा- शोर मत करना, जो कुछ सामान है, चुपचाप दे दो। नहीं तो जान से मार देंगे। खामोश रहोगी तो कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। वे घर से डायमंड और सोने के जेवरात ले गए। इनमें छाेटे बेटे की शादी में गिफ्ट के तौर पर सोने की झुमकी भी शामिल थी। लुटेरों ने जेवरात एकत्रित किए और घर पर ही रखे एक फ्लो कवर में बांधकर भाग निकले। यहीं नहीं बदमाशों ने मोबाइल फोन जमीन पर जोर से फेंककर तोड़ दिया है। बाद में उसे साथ ले गए, जो घर के नजदीक ही झाड़ियों से बरामद किया गया है।

महिला पर हमला नहीं किया इसलिए लूट नहीं चोरी का मामला - TI जयकुमार

कटारा हिल्स थाना प्रभारी जय कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में तीन टीमें जुटी हैं। महिला पर किसी प्रकार का बल प्रयोग नहीं हुआ है। पीड़िता के बताए अनुसार घटनाक्रम चोरी का है। इस कारण चोरी की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। मकान में महिला अकेली रहती हैं। उनका एक बेटा बेंगलुरु और दूसरा दिल्ली में जॉब करता है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !