MP WEATHER FORECAST - मध्य प्रदेश के 2 जिलों में लू, 23 जिलों में गर्मी और 32 जिलों में बादल होंगे

पछुआ पवन मध्य प्रदेश की सीमाओं में प्रवेश कर चुकी है। जिसके कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है परंतु मध्य प्रदेश के दो जिलों को गर्म हवाओं ने घेर लिया है। एक जिला ऐसा है जहां पर दिन नहीं बल्कि रात गर्म होगी। इस प्रकार मध्य प्रदेश के टोटल 23 जिलों में गर्मी होगी लेकिन पृथ्वी के पश्चिम से उठे बादल भी हिमालय पार करके मध्य प्रदेश के आसमान में पहुंच गए हैं और 32 जिलों के आसमान पर छा जाएंगे। यहां हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान - 2 जिलों में लू चलेगी, एक जिले की रात गर्म होगी

मध्य प्रदेश के वातावरण को गर्म करने वाली हवाओं को पछुआ पवन कहते हैं। यह हवाएं रेगिस्तान में लंबी यात्रा करके आती हैं इसलिए काफी गर्म हो जाती है। मध्य प्रदेश में पछुआ पवन का प्रवेश काफी पहले हो चुका था परंतु भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा चेतावनी दी गई है कि मध्य प्रदेश के रतलाम और दमोह में पछुआ पवन का आतंक शुरू होने वाला है। अगले 24 घंटे में इन दोनों जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक हो जाएगा। दिन के समय लू चलने लगेगी। इसके कारण लोगों का सूरज की धूप में निकलना मुश्किल हो जाएगा। उपरोक्त के अलावा गुना जिला ऐसा होगा जहां पर दिन नहीं बल्कि रात गर्म होगी। दिन में पंखे से काम चल जाएगा परंतु रात में कूलर चलना पड़ेगा। 

मध्य प्रदेश में पहली बार तापमान 40 डिग्री क्रॉस

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तालुन KVK (बड़वानी) में दर्ज किया गया, इसके अलावा बिजावर ARG (छतरपुर) में 41.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 41.2 डिग्री, दमोह में 41 और भेरुंदा ARG (सीहोर) में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

मध्य प्रदेश के 32 जिलों में बादल छाएंगे, हल्की बारिश होगी 

मध्य प्रदेश के 32 जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाएंगे परंतु बादलों के नीचे पछुआ पवन मौसम को गर्म करने का प्रयास करेगी। बादलों और गर्म हवाओं के बीच में संघर्ष होगा। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस मौसम के कारण कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। लोगों को सावधान रहना चाहिए और फ्रिज में रखी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !