MP NEWS - कमलनाथ किनारे लगा दिए गए, कांग्रेस में दिग्विजय ही दिग्विजय

कुछ दिनों पहले तक मध्य प्रदेश में कमलनाथ ही कांग्रेस पार्टी की हाई कमान हुआ करते थे और आज कमलनाथ कांग्रेस पार्टी में किसी किनारे कोने में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा के अवसर पर प्राइम लोकेशन पर लगा यह बैनर स्पष्ट करता है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस में आज की तारीख में शुरू से अंत तक दिग्विजय ही दिग्विजय है। 

ग्वालियर और मुरैना में लगे होर्डिंग कांग्रेस की पूरी कहानी बता रहे हैं

राहुल गांधी की नया यात्रा आज मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है। राहुल गांधी चंबल के रास्ते मध्य प्रदेश में आएंगे। मुरैना और ग्वालियर में उनकी सभाएं और रोड शो हैं। राजनीतिक परंपरा के अनुसार राहुल गांधी के रास्ते में हजारों बैनर पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं। इन में सबसे खास और नोट करने वाली बात यह है कि, प्राइम लोकेशन पर लगे प्रत्येक होर्डिंग में गांधी परिवार के बाद सबसे बड़ा फोटो राजा दिग्विजय सिंह का है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के फोटो भी उनके समर्थक के रूप में दिखाई दे रहे हैं। कमलनाथ का तो नामोनिशान नहीं दिखाई दे रहा है। कहीं किसी किनारे पर किसी होर्डिंग में, कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं के साथ कमलनाथ का छोटा सा फोटो दिखाई दे रहा है। 

कमलनाथ का यू टर्न - हमारे नेता से राहुल जी 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में शर्मनाक शिकस्त के बाद कमलनाथ को कई बार यू टर्न लेने पड़ रहे हैं। सब जानते हैं की कमलनाथ ने राहुल गांधी को अपना नेता मनाने से इनकार कर दिया था। पिछले कुछ दिनों में कमलनाथ लगातार "हमारे नेता राहुल गांधी" बोल रहे थे परंतु आज जब वह नया यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुए तो एक बार फिर उन्होंने राहुल गांधी को "राहुल जी" कहकर संबोधित किया। याद रहे की टॉप लेवल पॉलिटिक्स में इस प्रकार के संबोधन, कई प्रकार के संकेत देते हैं।

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !