मध्य प्रदेश शासन का भू अभिलेख पोर्टल 10 दिन बंद रहेगा, खसरा खतौनी नहीं मिलेंगे - MP NEWS

Bhopal Samachar

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण खबर है। प्रदेश में कृषि वर्ष परिवर्तन के कारण कार्यालय आयुक्त, भू-अभिलेख ग्वालियर द्वारा संचालित मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल https://mpbhulekh.gov.in की सेवाएँ एक अप्रैल 2024 से 10 अप्रैल 2024 तक स्थगित रहेंगी। यह जानकारी कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख ग्वालियर द्वारा दी गई है। 

मध्य प्रदेश भू अभिलेख पोर्टल किस काम आता है 

मध्य प्रदेश शासन की ओर से प्रकाशित की गई अधिकृत जानकारी के अनुसार यह पोर्टल जमीनों से संबंधित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराता है। 
  • भू अभिलेख खोजना, किसी भी जमीन के अथवा खेत के स्वामी का पता लगाना। 
  • भू अभिलेख की प्रमाणित प्रतिलिपि जैसे खसरा, खतौनी, नक्शा आदि उपलब्ध करवाना। 
  • अभिलेखागार के स्कैन्ड अभिलेख की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध करवाना। 
  • राजस्व न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध करवाना। 
  • भू-राजस्व का ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा। 
  • जमीन का लैंड यूज बदलने के लिए आवेदन करना। 
  • व्यवहार न्यायालय में भूमि पर दर्ज प्रकरण की जानकारी। 
  • भूमि पर दर्ज जमानत का विवरण। 
  • भूमि बंधक एवं दृष्टि बंधक पश्चात भू अभिलेख संधारण हेतु आवेदन करना। 

यह मध्य प्रदेश शासन के राजस्व विभाग मंत्रालय द्वारा संचालित ऑनलाइन सेवा है। इसका लाभ देने के लिए आम नागरिक को किसी भी सरकारी ऑफिस में लाने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी नजदीकी सेवा केंद्र से भू अभिलेख की डिजिटल प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते हैं। 

🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। इनकी डायरेक्ट लिंक स्क्रॉल करने पर मिल जाएगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!