BHOPAL NEWS - 1 साल में बिना टिकट यात्रियों की संख्या लगभग 15% बढ़ गई, मंडल द्वारा जारी आंकड़े पढ़िए

पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल रेल यात्रियों को वैधानिक टिकट के साथ यात्रा करने हेतु प्रेरित करने में पूरी तरह से असफल हो गया। रेल यात्रियों को जागरूक करने हेतु चलाए गए सभी प्रकार के अभियानों की समीक्षा की जानी चाहिए। यदि इसमें बड़ा बजट खर्च किया गया है तो ऑडिट किया जाना चाहिए क्योंकि पिछले 1 साल में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगभग 15% बढ़ गई है। यह जानकारी स्वयं पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल की ओर से दी गई है। 

पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल द्वारा जारी आंकड़े पढ़िए

एक अधिकृत जानकारी में गर्व के साथ बताया गया है कि, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशन व मार्गदर्शन में भोपाल मण्डल पर माह जनवरी 2024 में टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा बिना टिकट/अनुचित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सघन जांच की गई। माह जनवरी 2024 में की गई टिकट जाँच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के 21644 मामले पकड़े गए,  जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना सहित रुपये 1,61,19,905/- वसूल किया गया। इसके अलावा अन्य प्रकार के मामलों को मिलाकर कुल 2.80 करोड रुपए जुर्माना वसूल किया गया। रेलवे की ओर से जुर्माना के रूप में वसूली गई धनराशि को "राजस्व" बताया गया है। यह भी बताया है कि, जनवरी 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में पकड़े गए मामलों की संख्या अधिक है। जुर्माना 14.86% अधिक है। 

शर्म की बात, गर्व के साथ बताई 

यह आंकड़े रेलवे के लिए शर्म की बात है। रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों की संख्या 15% बढ़ रही है, या शायद इससे ज्यादा, क्योंकि रेलवे दावे के साथ नहीं दे सकता कि उसने सभी बिना टिकट यात्रियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह आंकड़े बताते हैं कि लोगों रेलवे नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करने के लिए जो कुछ भी प्रयास किए गए, उनमें कुछ तो गड़बड़ है। यदि वह प्रयास सफल होते तो 15% की कमी आती। यह देखना भी जरूरी है कि पिछले साल की तुलना में इस साल जागरूकता अभियान में कितना पैसा खर्च किया गया। उसका ऑडिट होना चाहिए। कहीं ऐसा तो नहीं की रेलवे का जागरूकता अभियान किसी ऐसी जगह पर चल रहा है जहां पर रेल यात्रियों की उपस्थिति ही नहीं होती। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !