BHOPAL NEWS - मेडिकल छात्राओं से एक्सीडेंट में बाइक सवार युवक की मौत

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में मेडिकल छात्राओं से हुए एक्सीडेंट में घायल युवक की मृत्यु हो गई। युवक को घायल अवस्था में हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। युवक की उम्र 26 वर्ष थी।

कोलार थाने के एएसआइ संतोष कुमार ने बताया ग्राम सलैया निवासी कैलाश उर्फ इलाओ जामोद (26) प्राइवेट जॉब करते थे। वह रविवार रात करीब आठ बजे बाइक से राजहर्ष कालोनी से होते हुए जा रहे थे। तभी आईकान मैरीडियन कालोनी के पास सड़क पार कर रही मानसरोवर आयुर्वेदिक कालेज की दो छात्राओं के साथ एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में दोनों लड़कियों को सर एवं पर में चोट आई थी। दोनों ने पुलिस थाने में शिकायत भी की थी। इसी एक्सीडेंट में बाइक सवार भी घायल हो गया था। उसे हमीदा अस्पताल ले जाया गया था। रात के समय अस्पताल में युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

अशोका इन्क्लेव के सामने एक्सीडेंट में सीनियर सिटीजन की मृत्यु

शहंशाह गार्डन निवासी 76 वर्षीय दीनदयाल शर्मा निजी कंपनी से सेवानिवृत्त थे। स्वजनों ने बताया कि दीनदयाल शर्मा रोजाना खाना खाने के बाद रोजाना की तरह रविवार रात टहलने के लिए निकले थे। टहलते टहलते ऐशबाग थाना क्षेत्र के रायसेन रोड अशोका इन्क्लेव तक पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दीनदयाल शर्मा बेसुध होकर गिर गए थे। कुछ लोगों ने बाइक सवार को रोक लिया। उनको नाजुक हालत में अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए।-इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!