BHOPAL NEWS - कविता भावनानी के खिलाफ एक और मुकदमे की तैयारी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भेल सेक्टर में रहने वाली कविता भावनानी के खिलाफ एक और मुकदमे की तैयारी चल रही है। कविता भावनानी खुद को पेट लवर रहती है। कविता पर आरोप है कि वह, आवारा कुत्तों के लिए, आम नागरिकों से लड़ाई झगड़ा करती है। मारपीट करती है। 

पहले कुत्ते ने काटा फिर कविता ने पीटा

कविता भावनानी के खिलाफ पिपलानी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता विकेश यादव, राजीव नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनके 4 साल के मासूम बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते को पकड़ने के लिए उन्होंने नगर निगम की डॉग स्क्वाड को कॉल किया। इसके कारण कविता नाराज हो गई। रात 9:00 बजे कविता अपने दोनों बेटे मोहित और विशाल के साथ घर पर आ गई। झगड़ा किया, मारपीट की और कार का कांच तोड़ दिया। 

अयोध्या नगर थाना मामले में कविता का नाम जोड़ा जाएगा

नगर निगम के सूत्रों ने बताया कि, अयोध्या नगर वाले मामले में भी कविता भावनानी का नाम जोड़ा जाएगा। यहां पर 7 साल के मासूम बच्चे को कुत्तों ने काट-काट कर मार डाला था। जब नगर निगम की डॉग स्क्वाड आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए पहुंची तो कई लोगों ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। नगर निगम के सूत्रों का कहना है कि इन लोगों में कविता भावनानी भी थी। उनका नाम भी FIR में जोड़ा जाएगा। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!