MP HEADLINES TODAY- मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार

0

ABVP के छात्रों को मिली जमानत, शिवराज सिंह के पत्र का असर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जज के ड्राइवर से कार छीनकर वाइस चांसलर (VC) को अस्पताल ले जाने वाले एबीवीपी के दोनों छात्र नेताओं को जमानत मिल गई है। हाई कोर्ट ने हिमांशु क्षेत्रीय और सुकरात शर्मा को सोमवार को जमाना दे दी है। गौरतलब है कि दोनों को 12 दिसंबर को जेल भेजा गया था। जिसके बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हाईकोर्ट को दोनों छात्रों की सजा माफ करने के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मामले में दर्ज की गई FIR को अन्याय पूर्ण बताते हुए मामले की जांच के आदेश दिए थे।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को जेपी नड्डा ने दिल्ली बुलाया 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वह दोपहर 12:00 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद शिवराज सिंह का यह पहला दिल्ली दौरा होगा। इससे पहले उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि, मैं अपने लिए काम मांगने दिल्ली नहीं जाऊंगा, इससे बेहतर मरना पसंद करूंगा। दिल्ली आमंत्रण के बाद श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, एक विधायक के तौर पर मध्य प्रदेश में अपनी सभी जिम्मेदारियां का निर्वाह करूंगा।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हाई कोर्ट से राहत

मध्य प्रदेश के कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर ने राहत दे  दी है। दिग्विजय सिंह पर पांच FIR दर्ज हुई थी। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा है कि एक ही मामले पर 05 FIR कैसे दर्ज की जा सकती हैं। हाई कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए सिर्फ एक FIR रोक कर बाकी सभी पर स्टे लगा दिया है। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने गुरु गोलवोलकर करके विचारों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके कारण उन पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

मोहन सरकार नए तरीके से काम करेगी 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सोमवार को बयान देते हुए बताया है कि मध्य प्रदेश में बड़े बदलाव होंगे। उन्होंने कहा है कि प्रशासन का विकेंद्रीकरण होगा विधायकों और मंत्री परिषद के सदस्यों को अपनी भूमिका का निर्वहन प्रभावी तरीके से करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शीत लहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

मध्य प्रदेश में शीत लहर को लेकर पर्याप्त सावधानी बरतने की आम जनता से पर्याप्त सावधानी बरतने की अपील की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया की  शीतघात  और शीतलहर को लेकर अब पर्याप्त सावधानी की जरूरत है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया ने समस्त विकास खंड चिकित्सा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए एवं जन जागरूकता के लिए मैदानी स्तर पर अधिकारियों को निर्देशित किया है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!