न्यूजीलैंड से इंदौर आई लड़की संग सुहागरात मनाई, दहेज लिया लेकिन शादी नहीं की, FIR दर्ज - NEWS TODAY

0
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में खजराना पुलिस थाने में 31 साल की एक NRI इंजीनियर लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड अर्पित पहाड़िया के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज करवाया है। लड़की ने बताया कि वह शादी करने के लिए भारत आई थी। अर्पित ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया। शादी से पहले उसके साथ सुहागरात मनाई, ₹700000 दहेज भी ले लिया लेकिन शादी नहीं कर रहा।

मामले की जांच कर रहे हैं सब इंस्पेक्टर श्री अजय कुशवाहा ने बताया कि, लड़की पिछले 10 साल से आकलैंड न्यूजीलैंड में नौकरी कर रही है। उसने अपनी शिकायत में बताया है कि, वह किसी भारतीय लड़के से शादी करना चाहती थी इसलिए अपनी नौकरी से लंबी छुट्टी लेकर भारत आई थी। मध्य प्रदेश के इंदौर और महाराष्ट्र के पुणे शहर में उसने पढ़ाई की है। इसलिए इन दोनों शहरों में अपने लिए दूल्हे की तलाश कर रही थी। इसी दौरान इंदौर में एक बर्थडे पार्टी में अर्पित से उसकी मुलाकात हुई। बर्थडे पार्टी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती रही।

लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि, जब अर्पित को पता चला कि वह शादी करने के इरादे से भारत आई है तो अर्पित ने उसे शादी के लिए प्रपोज कर दिया। फिर एक दिन होटल में फिजिकल रिलेशन बना लिए। कारोबार में जरूर के नाम पर 7 लाख रुपए भी ले लिए। अब शादी करने से मना कर रहा है। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!