MPT BHOPAL का सरयू सरोवर आपराधिक गिरोह का अड्डा, दीपदान करने आए युवक की हत्या कर दी

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अयोध्या नगर पुलिस थाने के नजदीक स्थित मध्य प्रदेश पर्यटक निगम का सरयू सरोवर अपराधियों के कब्जे में है। बीते रोज जो डेड बॉडी मिली, वह युवक सरोवर के किनारे बैठा हुआ था। अपराधियों ने बिना वजह उसकी हत्या कर दी। 

घटना शनिवार रात 11:30 बजे की बताई जा रही है। सरयू सरोवर में दीपदान उत्सव मनाया गया था। इसके बाद एक युवक महेंद्र अहिरवार सरोवर के किनारे बैठ रहा। कुछ देर बाद सूरज बंसल, दीपक वाल्मीकि, अभिषेक वाल्मीकि, सनी तुर्कल और विपुल गुजराती वहां पर आए। सभी नशे की हालत में थे। उन्होंने सरोवर के किनारे बैठे महेंद्र को देखते ही गालियां देना शुरू कर दिया। उसे सरोवर से और पार्क से भाग जाने के लिए कहा। महेंद्र अहिरवार ने उन्हें गाली देने से मना किया तो उन्होंने चाकू निकाल कर उसका गला काट दिया। 

पुलिस ने बताया कि, यह अयोध्या नगर क्षेत्र का आपराधिक गिरोह है। सूरज बंसल इस गिरोह का सरगना है। हत्या करने के बाद फरार हो गया है। उसके चारों साथी दीपक वाल्मीकि, अभिषेक वाल्मीकि, सनी तुर्कल और विपुल गुजराती को गिरफ्तार कर लिया गया है। अयोध्या नगर पुलिस इस बात को अपनी सफलता बता रही है कि उन्होंने 48 घंटे के भीतर पांच में से कर हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया परंतु पुलिस थाने के सामने, मध्य प्रदेश पर्यटक निगम के सरयू सरोवर में हत्या जैसी वारदात का हो जाना अपने आप में शर्मनाक है।

अब तो इस बात का खुलासा भी हो गया है कि इलाके में अपराधियों के गृह एक्टिव है और सरकारी संपत्तियों को उन्होंने अपना अड्डा बना लिया है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!