MP NEWS- राजधानी भोपाल में सिर्फ एक विधानसभा को लेकर तनाव, BJP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023- भारतीय जनता पार्टी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही राजधानी भोपाल की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नाम घोषित हो गए हैं परंतु भोपाल दक्षिण विधानसभा सीट पर भारी तनाव की स्थिति देखी जा रही है। भाजपा में दावेदारों की संख्या एक दर्जन से ज्यादा हो गई है। 

भोपाल दक्षिण से भाजपा के दावेदारों के नाम

  • श्री उमाशंकर गुप्ता- भाजपा के वरिष्ठ नेता है। पूर्व मंत्री हैं। यह उनकी परंपरागत सीट है। 2018 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। दावेदारों की लिस्ट में नंबर वन पर है। 
  • श्री सुमित पचौरी- भारतीय जनता पार्टी का युवा और डायनामिक चेहरा है। संगठन के लिए लंबे समय से कम कर रहे हैं। विधानसभा की टिकट पर स्वाभाविक दावेदारी है। 
  • श्री सुरेंद्रनाथ सिंह- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है। पार्टी के लिए काफी काम किया है लेकिन मुंबईया इलाकाई स्टाइल की नेतागिरी के कारण लूप लाइन में डाल दिए गए। दावेदारी मध्य विधानसभा से थी परंतु ध्रुव नारायण सिंह को टिकट मिल गया इसलिए दक्षिण से टिकट मांग रहे हैं। 
  • डॉ हितेश वाजपेई- संगठन के लिए काम किया है। संगठन ने मंत्री पद का दर्जा भी दिया। अब दर्जा मंत्री नहीं कैबिनेट मंत्री बनना चाहते हैं। 
  • श्री दुर्गेश केसरवानी- भोपाल का जाना पहचाना नाम है। नगर निगम महापौर के लिए परफेक्ट मटेरियल थे। भोपाल में केवल दक्षिण विधानसभा ही है जिस पर दावेदारी की जा सकती है। 

भोपाल में भाजपा की घोषित प्रत्याशियों के नाम 

  • बैरसिया विधानसभा से श्री विष्णु खत्री। 
  • हुजूर विधानसभा से श्री रामेश्वर शर्मा। 
  • नरेला विधानसभा से श्री विश्वास सारंग। 
  • गोविंदपुरा विधानसभा से श्रीमती कृष्णा गौर। 
  • भोपाल मध्य विधानसभा से श्री ध्रुव नारायण सिंह। 
  • भोपाल उत्तर विधानसभा से श्री आलोक शर्मा। 

भोपाल दक्षिण में मुकाबला भी तगड़ा होगा 

भाजपा की तरफ से टिकट किसी को भी मिले लेकिन भोपाल दक्षिण में मुकाबला तगड़ा होगा। वर्तमान में यहां से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री पीसी शर्मा विधायक हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में सीनियर कैबिनेट मिनिस्टर थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में श्री उमाशंकर गुप्ता कैबिनेट मंत्री को चुनाव हराया था। टिकट कटने का तो सवाल ही नहीं है लेकिन व्यापम घोटाले के कलंक से मुक्त हुए राधारमन कॉलेज वाले श्री संजीव सक्सेना टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि, भोपाल दक्षिण उनकी विधानसभा सीट है। व्यापम घोटाले में नाम आ जाने के कारण उन्होंने 2018 का चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन अब हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!