BHOPAL NEWS - कांग्रेस नेताओं ने कमलनाथ के दरवाजे पर मुंडन कराया, खुद को लावारिस घोषित किया

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कांग्रेस पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं का हंगामा सुबह से शाम तक दिखाई देता रहा। बैरसिया विधानसभा से राम भाई मैहर के समर्थकों ने सीएम कैंडिडेट कमलनाथ के दरवाजे पर मुंडन करवाया और ऐलान किया कि कांग्रेस का कार्यकर्ता लावारिस है। पार्टी के प्रति निष्ठा और वफादारी का यहां कोई मूल्य नहीं है। 

MP PCC BHOPAL के सामने दिग्विजय सिंह का पुतला जलाया

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने दिग्विजय सिंह का पुतला जलाया गया। पवई और सेवढ़ा विधानसभा सीट के सैकड़ों नाराज कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। ये सभी पवई विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री मुकेश नायक और सेवड़ा सीट से घनश्याम सिंह को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके क्षेत्र में जनता के बीच कराए गए सर्वे और पार्टी कार्यकर्ताओं की सिफारिश के आधार पर नहीं बल्कि दिग्विजय सिंह की मनमानी के चलते टिकट दिया गया है। यदि टिकट नहीं बदला तो यहां से कांग्रेस की हार पक्की है। 

दिग्विजय सिंह समर्थकों ने कमलनाथ के घर पर हंगामा मचाया

श्यामला हिल्स स्तिथ कमलनाथ के बंगले पर नाराज कार्यकर्ताओं ने कपड़े फाड़कर और मुंडन करवाकर अपना विरोध जताया। भोपाल की बैरसिया विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे राम भाई मेहर के समर्थक बड़ी संख्या में नाथ के बंगले पर पहुंचे। मेहर को टिकट न दिए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह के समर्थक हैं। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!