Stock market- वोडाफोन के शेयर हाई स्पीड पर, 90% नीचे जाकर मारा यू-टर्न 110% का रिटर्न

वोडाफोन ने एक बार फिर बाजार हिला दिया है। बाजार में वोडाफोन के शेयर की मांग बढ़ गई है। मात्र 24 घंटे में वोडाफोन के शेयर 7% महंगे हो गए। पिछली बार स्टॉक मार्केट में वोडाफोन 90% की गिरावट के कारण चर्चा में आया था और इस बार मात्र 6 महीने में 110% की ग्रोथ के कारण एक बार फिर सुर्खियों में है। 

Vodafone Idea Share Price 

अपने टॉप से 90% नीचे गए वोडाफोन आइडिया के शेयर में लोगों को काफी निराश कर दिया था। बाजार के कई विशेषज्ञों को यह विश्वास होने लगा था कि वोडाफोन आइडिया के मैनेजमेंट के पास अब अपनी हालत सुधारने के लिए कोई आईडिया नहीं है लेकिन बाजार का एक सिद्धांत है। यदि आप ऊपर जाना चाहते हैं तो कोई ना कोई आईडिया मिल ही जाता है। एक बार फिर वोडाफोन आइडिया के शेयर की कीमतों को लेकर न केवल चर्चाएं हो रही है बल्कि पूर्वानुमान लगाए जा रहे हैं कि, वोडाफोन का भविष्य क्या होगा। 

एक आइडिया ने बदल दी दुनिया- 6 महीने में 110% का रिटर्न

वोडाफोन आइडिया के शेयर 17 अप्रैल 2015 को 118.96 रुपये पर थे। इसके बाद से कंपनी के शेयरों में तेज गिरावट आई है। कंपनी के शेयर लुढ़ककर 31 मार्च 2023 को 5.70 रुपये पर पहुंच गए। इस अवधि में वोडाफोन के शेयरों में 95 पसेंट से ज्यादा की गिरावट आई। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। वोडा आइडिया के शेयर 31 मार्च 2023 के बाद से 110 पसेंट चढ़ गए हैं। वोडा आइडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 5.70 रुपये है और आज वोडाफोन के शेयर की कीमत 12.11 रुपए है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !