janmashtami 2023 - लाइफ में श्री कृष्ण के चमत्कार से सफल होना है तो राशि के अनुसार पूजा करें

भारतीय समय गणना की पद्धति पंचांग के अनुसार भगवान श्री हरि विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में अष्टमी तिथि को हुआ था। इसलिए भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिवस श्री कृष्ण जन्माष्टमी के नाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि यह एक विशेष दिन होता है, जब भगवान श्री कृष्ण की विधि विधान से पूजा करने वालों की मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिष के विद्वानों ने जन्माष्टमी के अवसर पर राशि के अनुसार भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने का परामर्श दिया है। मान्यता है कि ऐसा करने पर जीवन में श्री कृष्ण की कृपा से चमत्कारी सफलताओं की प्राप्ति होती है। 

जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार मंत्र का जाप करें

  • मेष राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए 'ॐ गोविंदाय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • वृषभ राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा के समय 'ॐ अनंताय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • मिथुन राशि के जातक भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने हेतु 'ॐ अच्युताय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • कर्क राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा के समय 'ॐ माधवाय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • सिंह राशि के जातक मनोहर जी की कृपा पाने के लिए 'ॐ वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • कन्या राशि के जातक श्रीकृष्ण जनमोत्स्व पर पूजा के दौरान 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • तुला राशि के जातक भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने हेतु 'ॐ बलभद्रप्रियनुजाय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक श्रीकृष्ण जी को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ सच्चिदानन्दविग्रहाय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • धनु राशि के जातक जन्माष्टमी पर मधुसूदन की कृपा पाने हेतु 'ॐ मधुराकृतये नमः' मंत्र का जाप करें।
  • मकर राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ गोपगोपीश्वराय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • कुंभ राशि के जातक बाल गोपाल श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए 'ॐ गोपालाय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • मीन राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाने हेतु 'ॐ जगन्नाथाय नमः' मंत्र का जाप करें। 

जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार भगवान कृष्ण की पूजा विधि

  • मेष राशि के जातक स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें। इस दौरान बाल गोपाल को कुमकुम का तिलक लगाएं। इसके पश्चात, गुलाबी रंग का वस्त्र अर्पित करें। वहीं, प्रसाद में आटे की पंजीरी अर्पित करें। इस तरह भगवान की पूजा करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं।
  • वृषभ राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दूध और मधु से बाल गोपाल को स्नान कराएं और पीले चंदन का तिलक लगाएं। इसके बाद शुद्ध दूध से बनी मिठाई अर्पित करें। आप भगवान कृष्ण संग राधा रानी की भी पूजा करें।
  • मिथुन राशि के जातक शीघ्र विवाह के लिए राधा रानी और भगवान कृष्ण को लाल चुनरी अर्पित करें। वहीं, प्रसाद में बेसन के लड्डू अर्पित करें। इस उपाय को करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
  • कर्क राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को शंख में जल भर स्नान कराएं। इसके बाद गंगाजल से स्नान कराएं। वहीं, पूजा के समय बेसन की पंजीरी का भोग लगाएं।
  • सिंह राशि के जातक सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए बाल गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। प्रसाद में धनिया की पंजीरी अर्पित करें।
  • कन्या राशि के जातक श्रीकृष्ण जनमोत्स्व पर बाल गोपाल को गंगाजल में दूध मिलाकर स्नान कराएं। इसके पश्चात, हरे रंग के वस्त्र अर्पित करें या हरे रंग के वस्त्र से श्रृंगार करें। इसके बाद विधि विधान से पूजा कर दही और पंजीरी का भोग लगाएं।
  • तुला राशि के जातक बाल गोपाल को दूध से स्नान कराएं। इसके पश्चात, पीले चंदन का तिलक लगाएं और लाल वस्त्र पहनाएं। वहीं,प्रसाद में खीर अर्पित करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कराएं। इसके बाद पीले वस्त्र पहनाकर विधि विधान से बाल गोपाल की पूजा करें। प्रसाद में नारियल की बर्फी अर्पित करें।
  • धनु राशि के जातक जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को दही से स्नान कराएं। इसके बाद लाल वस्त्र पहनाएं। वहीं, पूजा में मुरली मनोहर को नारियल के लड्डू का भोग लगाएं।
  • मकर राशि के जातक भगवान नारायण की कृपा पाने के लिए बाल गोपाल को कच्चे दूध से स्नान कराएं। अब विधि-विधान से पूजा कर आटे की पंजीरी का भोग लगाएं।
  • कुंभ राशि के जातक जन्माष्टमी पर्व पर दूध से लड्डू गोपाल को स्नान कराएं। अब उन्हें हरे रंग का वस्त्र अर्पित करें। वहीं, भोग में बेसन के लड्डू अर्पित करें।
  • मीन राशि के जातक भगवान कृष्ण के अवतरण दिवस पर जल से स्नान कराएं। अब विधि विधान से पूजा कर दूध से बनी मिठाई अर्पित करें। 

जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का श्रृंगार 

  • मेष राशि - मेष राशि के जातकों को कान्हा का श्रृंगार लाल रंग के वस्त्रों से करना चाहिए। ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में सुख बना रहता है। साथ ही मानसिक कष्टों से भी मुक्ति मिलती है।
  • वृषभ राशि - वृषभ राशि के जातकों काे बाल गोपाल का श्रृंगार चांदी की वस्तु से करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान कृष्ण की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
  • मिथुन राशि - मिथुन राशि वालों को कान्हा का श्रृंगार लहरिया प्रिंट के वस्त्रों से करना चाहिए। ऐसा करने से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होती है।
  • कर्क राशि - कर्क राशि के जातकों पर श्रीकृष्ण की विशिष्ट कृपा मानी जाती है। साथ ही इन्हें हर कार्य में सफलता भी मिलती है। इस राशि के लोगों को कान्हा का श्रृंगार सफेद वस्त्रों से करना चाहिए।
  • सिंह राशि - सिंह राशि के जातकों को भगवान कृष्ण का श्रृंगार गुलाबी रंग के वस्त्रों से करना चाहिए। साथ ही उन्हें अष्टगंध का तिलक भी लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में काफी वृद्धि होगी।
  • कन्या राशि - कन्या राशि के जातकों को बाल-गोपाल का श्रृंगार हरे रंग के वस्त्रों से करना चाहिए। इसके बाद चंदन का टीका भी अवश्य ही लगाना चाहिए। ऐसा करने से आप पर भगवान कृष्ण की कृपा हमेशा बनी रहेगी।
  • तुला राशि - तुला राशि के जातकों पर भगवान कृष्ण की विशेष कृपा मानी जाती है। इस राशि के लोगों को कान्हा का श्रृंगार केसरिया रंग के वस्त्रों से करनी चाहिए। इसके बाद घी का भोग भी लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
  • वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के जातकों को कान्हा का श्रृंगार लाल रंग के वस्त्रों से करना चाहिए। ऐसा करने से आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही आर्थिक लाभ के योग भी बनते हैं।
  • धनु राशि - धनु राशि के लोगों को श्रीकृष्ण का श्रृंगार पीले रंग के वस्त्रों से करना चाहिए। साथ ही मिठाई का भोग भी लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में कोई परेशानी नहीं आएगी।
  • मकर राशि - मकर राशि के जातकों को पीले और लाल रंग के वस्त्रों से बाल-गोपाल का श्रृंगार करना चाहिए। साथ ही कान्हा को इसी रंग के कुंडल भी पहनाने चाहिए। तिलक भी इसी रंग का करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
  • कुंभ राशि - कुंभ राशि के जातकों को भगवान कृष्ण का श्रृंगार नीले रंग के वस्त्रों से करना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
  • मीन राशि - मीन राशि के लोगों को पीतांबरी रंग के वस्त्रों से बाल-गोपाल का श्रृंगार करना चाहिए। साथ ही इसी रंग के कुंडल भी पहनाने चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में ढेर सारी खुशीयां आती हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !