BHOPAL NEWS- कोलार में लड़की की हत्या, फांसी पर झूलता मिला शव, पटवारी परीक्षा दी थी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार में एक लड़की की हत्या करके उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी। हत्यारा जान पहचान वाला है और शायद लड़की की मर्जी अथवा जानकारी में घर के अंदर आया था। लड़की ने पटवारी परीक्षा दी थी और मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की देने वाली थी। 

CRIME STORY- घटना का विवरण

कोलार के अकबरपुर क्षेत्र में श्री बालकृष्ण परते अपनी पत्नी कुंती बाई, बेटी साक्षी, सुनीता और कल्पना के साथ रहते हैं। सोमवार को बालकृष्ण अपनी पत्नी कुंती भाई और बड़ी बेटी साक्षी के साथ हैं उज्जैन गए थे। घर पर सुनीता और कल्पना थी। सुनीता ने बताया कि वह घर पर नहीं थी। रात करीब 8:00 बजे जब घर पर वापस आई तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। उसने अपने दोस्त को फोन लगाया और उसकी मदद से दोनों दीवार फांद कर घर के अंदर पहुंचे। अंदर सभी दरवाजे खुले हुए थे और एक कमरे में कल्पना की डेड बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसने अपने दोस्त की मदद से कल्पना को फांसी के फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने बताया कि कल्पना की मृत्यु शाम 4:00 बजे हो गई थी। 

आत्महत्या या हत्या

  • घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
  • डेड बॉडी के पैर जमीन पर आए थे। 
  • कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिसके सहारे फांसी का फंदा बांधा जाता है।
  • कल्पना डिप्रेशन में नहीं थी बल्कि पुलिस आरक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थी। 
  • डेड बॉडी के गले पर फांसी के फंदे का वह निशान नहीं मिला है जो आत्महत्या की प्राथमिक पहचान माना जाता है। 
  • यदि सुनीता की कहानी को सही माने तो, उसके घर के जाने के बाद कोई घर के अंदर आया था। उसे मालूम था कि मुख्य दरवाजे का ताला खोले बिना घर के अंदर कैसे आए जाता है। उसी ने कल्पना की हत्या की और डेड बॉडी को फांसी के फंदे पर लटकाने की कोशिश की।  

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !