भोपाल में अमित शाह करेंगे एक नए अभियान की शुरुआत, 20 अगस्त को आएंगे - MP NEWS

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनांक 20 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के एक नए अभियान की शुरुआत होगी। एक तरफ सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना पर फोकस कर रहे हैं तो दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह गरीब कल्याण महा अभियान का शुभारंभ करेंगे। 

गरीब कल्याण महा अभियान में क्या होगा

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रमुख श्री आशीष अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए किए गए कामों के बारे में जानकारी दी जाएगी। हम अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेंगे। इस दौरान पार्टी के विजन और मिशन के बारे में स्पष्ट रूप से बताया जाएगा। कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता शामिल होंगे।

अमित शाह ग्वालियर जाएंगे

महा अभियान के शुभारंभ के बाद अमित शाह ग्वालियर रवाना हो जाएंगे। वहां वे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद गायत्री नगर ग्वालियर में आयोजित भाजपा सदस्यता संपर्क अभियान में शामिल होंगे और नए सदस्य बनाएंगे। शाम को ग्वालियर संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा के बाद किसी बड़े भाजपा नेता का ग्वालियर में यह पहला दौरा है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!