मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती- HS चयन परीक्षा में कई उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अमान्य - MP NEWS

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 में उन सभी उम्मीदवारों की अंतरिम राहत निरस्त हो गई है जिन्हें शिक्षक पात्रता परीक्षा में 40-50 प्रतिशत की मांग वाली याचिका के आधार पर चयन परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा इससे संबंधित सूचना पत्र भी जारी किया जा चुका है। 

MP HSTST-2023 कर्मचारी चयन मंडल भोपाल का ऑफिशल नोटिस

MPESB BHOPAL ने जारी नोटिस में कहा है कि, दिनांक 01.06.2023 के पश्चात् आवेदन पत्र भरने वाले आवेदकों को सूचित किया जाता है कि यदि उन्हें WP के सुनवाई के दौरान प्रदान की गई अंतरिम राहत को मान न्यायालय द्वारा बाद में निरस्त किया गया हो अथवा याचिका को खारिज कर दिया गया हो, ऐसी स्थिति में अंतरिम राहत के तहत आवेदक को जारी प्रवेश पत्र की वैधता स्वतः ही समाप्त हो जाती है। ऐसे अंतरिम राहत निरस्त/ निराकृत WP प्रकरणों के आधार पर HSTST - 2023 में किसी भी आवेदक को सम्मिलित होने की पात्रता नहीं है। 

चयन परीक्षा में क्वालीफाई होने के बाद भी नियुक्ति नहीं मिलेगी

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल की ओर से उपरोक्त नोटिस के माध्यम से उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि वह अपनी याचिका की स्थिति देखने के बाद ही परीक्षा में शामिल हो। प्रवेश पत्र प्राप्त हो जाने का मतलब परीक्षा में शामिल होने का अधिकार नहीं है। यदि इसके बाद भी वह परीक्षा में शामिल होते हैं तो उनका रिजल्ट रोक लिया जाएगा। किसी गलती के कारण यदि उनका रिजल्ट जारी हो जाता है तब भी उनको नियुक्ति नहीं मिलेगी। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!