Chandrayaan-3 से जुड़े 3 महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब, सबको जानना जरूरी है

ISRO (Indian Space Research Organisation) द्वारा भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग की तारीख घोषित कर दी है। यह एक महत्वपूर्ण अभियान है जो ना केवल दुनिया भर में भारत को प्रतिष्ठित करेगा बल्कि भारत के वैज्ञानिक चंद्रमा के उन रहस्यों का पता लगा पाएंगे, जो दूसरे देशों के वैज्ञानिक नहीं लगा पाए। 

चंद्रयान 3 कब लॉन्च होगा 

चंद्रयान-3, भारत के दक्षिण में स्थित श्रीहरिकोटा से दिनांक 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च होगा। चंद्रयान-3 का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित उतरना है। 

Chandrayaan-3 चंद्रमा पर कब पहुंच जाएगा 

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि, यदि सब कुछ निर्धारित समय पर चला दो chandrayaan-3 दिनांक 23 अथवा 24 अगस्त को चंद्रमा की धरती पर सफलतापूर्वक उतर जाएगा। चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए 24-25 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है।

अब तक कितने देश चंद्रमा पर पहुंच चुके हैं 

चंद्रमा पर सबसे पहले अमेरिका, उसके बाद रूस और उसके बाद चीन अपना मिशन सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके हैं। भारत दुनिया का चौथा देश होगा जो चंद्रमा तक पहुंचेगा।

चंद्रमा पर पहुंचकर चंद्रयान क्या करेगा

चंद्रयान- 3 लैंडिंग के आसपास के इलाकों पर नजर रखेगा और डिटेल्स धरती तक पहुंचाएगा। यह चांद की सतह की कंपनता, वातावरण, मौलिक संरचना आदि की जांच करेगा। यह चंद्रमा से संबंधित उन सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेगा, जिनके बारे में अब तक या तो कथाएं सुनाई जाती हैं या फिर अनुमान लगाए जाते हैं।

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !