Business Ideas in Hindi- मात्र ₹75000 में शुरू कीजिए ICP, ₹50000 महीने की कमाई पक्की

Low investment high profit small business from home ideas 

यदि कोई ऐसा बिजनेस शुरू करें जिसके बढ़ने की संभावना सबसे अधिक हो। जिसमें प्रतियोगिता सबसे कम हो। पूंजी भी कम लगती हो और घाटे का खतरा भी कम हो, लेकिन बड़ा मुनाफा मिले, तो कैसा रहेगा। चलिए, आज एक ऐसा बिजनेस डिस्कस करते हैं जिसमें फायदा ही फायदा है। 

NEW SMALL BUSINESS PLAN - STARTUP IDEAS 

ICE CUBES PRODUCTION शुरू कीजिए। बहुत सारे लोग नहीं जानते कि बाजार में आइस क्यूब की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है। बर्फ के टुकड़े अब सिर्फ टुकडे नहीं रहे हैं बल्कि इसमें भी कई सारे इनोवेशंस होने लगे हैं। हर काम के लिए आइस क्यूब का अलग डिजाइन होने लगा है। आइस क्यूब एक तरफ अस्पताल में काम आते हैं तो दूसरी तरफ किसी खास मेहमान की डिनर टेबल पर शान बढ़ाते हैं। सब कुछ आइस क्यूब की क्वालिटी और डिजाइन पर डिपेंड करने लगा है। 

आइस क्यूब कौन खरीदता है

  • रेस्टोरेंट्स वाले खरीदते हैं। उन्हें डिजाइनर और बेस्ट क्वालिटी के आइस क्यूब की जरूरत हमेशा होती है। 
  • बार वाले खरीदते हैं, क्योंकि उनके बिजनेस में आइस क्यूब का रोल बहुत इंपोर्टेंट होता है। टेबल पर आइस क्यूब का कंटेनर आकर्षण का केंद्र होता है। 
  • हॉस्पिटल वाले खरीदने हैं। कई मरीजों को आइस क्यूब से सिकाई करनी होती है। इसके लिए अस्पताल वाले बड़े पैमाने पर आइस क्यूब खरीदते हैं। अस्पताल वाली आइसक्युब का डिजाइन अलग होता है। 
  • ग्रॉसरी स्टोर वाले खरीदते हैं। उन्हें अपने फल और सब्जियों को ताजा रखने के लिए बर्फ के कुछ खास प्रकार के टुकड़ों की जरूरत होती है। 
  • हाई प्रोफाइल आइसक्युब वाले खरीदते हैं। इनके यहां भी आइसक्युब का डिजाइन अलग होता है। 
  • इसके अलावा लैबोरेट्रीज एवं होटल्स में भी आइस क्यूब्स की सप्लाई बड़े पैमाने पर होती है। 

लोग खुद जमा सकते हैं, अपन से क्यों खरीदेंगे

जमाना बदल गया है। लोग आप अपने कमरे की सफाई खुद नहीं करते। लोग सिर्फ वही काम करते हैं जो उन्होंने अपने लिए डिसाइड किया है। अस्पताल, रेस्टोरेंट, बीयर बार, ग्रॉसरी स्टोर, आइसक्रीम पार्लर, लैबोरेट्रीज और होटल्स में बड़े पैमाने पर आइस क्यूब की उसकी जरूरत होती है। यदि खुद फ्रिज खरीदेंगे तो आइसक्युब जमाने के लिए एक कर्मचारी नियुक्त करना पड़ेगा। उसके बाद डीप फ्रीजर का अपना मेंटेनेंस कॉस्ट भी होता है। 

कितनी मशीनों की जरूरत पड़ेगी

ज्यादा नहीं बस एक डीप फ्रीजर (शुरुआत में ₹25000 वाला चलेगा) और एक आरओ वाटर प्यूरीफायर (शुरुआत में यह भी ₹25000 वाला चलेगा) की जरूरत होगी। इसके अलावा कई प्रकार के आइस क्यूब ट्रे खरीदने होंगे। क्योंकि इसी से डिजाइन बनेगा। सप्लाई के लिए कंटेनर भी चाहिए। बस इतने में काम शुरू हो जाएगा। 

चलते चलते यह बता दूं कि, आइस क्यूब कई डिजाइन, शेप और साइज के होते हैं। आइस क्यूब के अलावा crushed ice, dry ice और flake ice की डिमांड भी होती है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. इसी प्रकार के स्मॉल बिजनेस आइडियाज और अन्य जॉब एवं बिजनेस अपॉर्चुनिटी के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। आपका धन्यवाद।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !