BHOPAL NEWS- इंजीनियरिंग की छात्रा नाबालिग बॉयफ्रेंड के साथ रहने छिंदवाड़ा पहुंच गई

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाली एक 21 वर्षीय लड़की, इंजीनियरिंग की छात्रा, इंस्टाग्राम पर मिले बॉयफ्रेंड के प्यार में इस कदर दीवानी हुई कि सब कुछ भूल भूल कर नाबालिक बॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए छिंदवाड़ा में उसके गांव पहुंच गई। लड़की को इस कदर आया हुआ देखकर पूरे गांव में बवाल मच गया। लड़के वालों ने लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया। 

बिन ब्याही बहू दरवाजे पर आ गई

यह मामला पुलिस चौकी न्यूटन, थाना परासिया, जिला छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरारिया का है। 17 साल के एक लड़के के घर अचानक 21 साल की एक लड़की आ गई। गांव में बाहर से आई हुई लड़की को देखकर उत्सुकता की स्थिति बन गई। इधर लड़के के घर में सन्नाटा वाली स्थिति बन गई। घर वालों को पता चला कि, भोपाल से 21 साल की लड़की उनके 17 साल के लड़के की गर्लफ्रेंड है और अपना घर बार छोड़कर उसके साथ रहने के लिए आ गई है। 

भोपाल में लड़की की गुमशुदगी दर्ज थी

घरवालों ने विचार-विमर्श करने के बाद सब कुछ पुलिस को बताना उचित समझा। उन्होंने न्यूटन पुलिस चौकी के प्रभारी एफएस मरकाम को सारी बात बताई। लड़के की उम्र 17 साल है, इसलिए लड़के वालों का पक्ष मजबूत हो गया। सब इंस्पेक्टर मरकाम ने पता किया तो जानकारी मिली कि भोपाल के खजूरी थाने में लड़की के परिवार वालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। भोपाल पुलिस को ऑफिशियल इंफॉर्मेशन दी गई। 

इंस्टाग्राम से शुरू हुई छोटी सी लव स्टोरी

पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़की मूल रूप से सीहोर की रहने वाली है। कुछ दिनों पहले उनका पूरा परिवार भोपाल में रहने के लिए आ गया था। दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों पहले लड़का, लड़की से मिलने के लिए भोपाल में आया था। इसके बाद अब लड़की उसके साथ रहने के लिए भोपाल से परासिया आ गई। भोपाल पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!