BHOPAL NEWS- कांग्रेस की महिला नेता का सिर फूटा, शहर जिलाध्यक्ष की आंख बची, 50 में डंडे पड़े

Madhya Pradesh chunav politics news

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने WC अटैक कर दिया। पुलिस के साथ संघर्ष के दौरान बैरिकेड पर चढ़कर उसे पार करने की कोशिश कर रही एक महिला नेता का सिर फूट गया। शहर जिलाध्यक्ष की आंख के ठीक नीचे चोट लगी है। विधायक पीसी शर्मा का कहना है कि उन्हें छोड़कर भाजपा के करीब 50 कार्यकर्ताओं में डंडे पड़े हैं। शहर जिलाध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी बड़े नेता सुरक्षित हैं। 

महक राणा के सिर में चोट, मोनू सक्सेना की आंख बची

भोपाल में शनिवार दोपहर 1.40 बजे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता CM हाउस घेरने के लिए निकले। वे रोशनपुरा चौराहे पर जुटे। यहां से भारतीय जनता पार्टी और कर्मचारी चयन मंडल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। CM हाउस की सिक्योरिटी पुलिस ने बढ़ा दी थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाणगंगा चौराहा पर बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने वाटर कैनन से हमला करके उन्हें खदेड़ दिया। मोनू सक्सेना ने आज ही भोपाल शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ ली है। उनकी आंख के नीचे चोट आई है। घायल महिला कार्यकर्ता का नाम महक राणा बताया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी के विधायक श्री पीसी शर्मा वहीं पर धरने पर बैठ गए। भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा से कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा, 'हम CBI जांच की मांग कर रहे हैं। सरकारी हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। पुलिस के लाठीचार्ज और वाटर कैनन से भगदड़ मचाई। कांग्रेस अध्यक्ष (भोपाल शहर) मोनू सक्सेना को गंभीर चोट आई है। महक राणा को भी काफी चोट लगी है। 50 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कुछ समय तक नारेबाजी चलती रही। मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई उनका ज्ञापन लेने भी नहीं आया। थोड़ी देर बाद विधायक पीसी शर्मा धरना समाप्त करके चले गए। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!