MP NEWS- लॉकडाउन में दर्ज किए गए सभी मामले वापस लिए जाएंगे, किसी को सजा नहीं होगी

Madhya Pradesh Government news

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ जितने भी मामले दर्ज हुए हैं सब वापस ले लिए जाएंगे। किसी भी मामले में किसी भी आरोपी को सजा नहीं होगी। 

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मामले दर्ज हुए थे

उल्लेखनीय है कि, कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू करके कई प्रकार के प्रतिबंध लगा दिए गए थे ज्यादातर नागरिकों को इसकी गंभीरता के बारे में जानकारी नहीं थी। इसके चलते कई लोगों ने प्रतिबंधों का उल्लंघन किया और कुछ लोगों ने इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार भी किया। ज्यादातर मामलों में पुलिस कर्मचारियों ने संयम का प्रदर्शन किया परंतु कभी-कभी स्थिति गंभीर हो जाने पर मामले भी दर्ज किए गए थे। 

क्योंकि ज्यादातर मामलों में वीडियोग्राफी हुई है। अभियोजन के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। ऐसी स्थिति में आरोपी नागरिकों को सजा की संभावनाएं अधिक हैं। चुनावी साल होने के कारण सरकार सभी मामलों पर विचार कर रही है। इसी के चलते, सरकार ने निश्चित किया है कि लॉकडाउन के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में जितने भी मामले दर्ज किए गए हैं, सभी वापस ले लिए जाएंगे। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !