MP NEWS- छतरपुर में हेड मास्टर लड़की को जबरदस्ती गोद में उठाकर नाचने लगे

मध्यप्रदेश में इन दिनों सरकारी शिक्षक डांस करने के लिए इतने उतावले हो जा रहे हैं कि, अपनी प्रतिष्ठा और नौकरी दोनों दांव पर लगा देते हैं। कुछ दिनों पहले शिवपुरी में प्रशिक्षण के दौरान फ्लाइंग किस वाला डांस वायरल हुआ था ((पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें))। अब छतरपुर में हेड मास्टर का डांस वायरल हो रहा है। उन्होंने एक लड़की को जबरदस्ती गोद में उठाया और नाचने लगे। 

वायरल वीडियो किसी प्राइवेट पार्टी का है

बताया जा रहा है कि हेड मास्टर, बड़ा मलहरा मखानखेड़ा की माध्यमिक शाला में पदस्थ हैं। वायरल वीडियो किसी प्राइवेट पार्टी का है। टेंट लगा हुआ है। डीजे पर कुछ लड़के और लड़कियां डांस कर रहे हैं। यहीं पर हेड मास्टर भी झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिर उन्होंने किसी व्यक्ति से कान में बात की। एक लड़का अपने मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने के लिए आगे बढ़ा। हेड मास्टर साहब लड़की की तरफ आगे बढ़े। उन्होंने डांस करती हुई लड़की को जबरदस्ती गोद में उठा लिया और नाचने लगे। 

लड़की ने तत्काल इसका विरोध किया। हेड मास्टर ने लड़की को गोद से उतार दिया और नाचते हुए अपनी मित्र मंडली में वापस चले गए। वायरल वीडियो में लड़की के चेहरे से साफ दिखाई दे रहा है कि वह इस घटनाक्रम से नाराज थी। लड़की की उम्र की पुष्टि नहीं हुई है परंतु उसकी उम्र 18 वर्ष से कम प्रतीत होती है। इसलिए हम वायरल हो रहा वीडियो इस समाचार के साथ प्रदर्शित नहीं कर रहे हैं। इसीलिए लड़की का चेहरा भी प्रदर्शित नहीं कर रहे हैं। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !