MP NEWS- बुरहानपुर ट्राइबल घोटाला में कर्मचारी नेता सहित तीन के खिलाफ FIR

ट्राइबल डिपार्टमेंट बुरहानपुर में हुए करीब 4 करोड़ के घोटाले के मामले में कर्मचारी नेता श्री राजेश सावकारे सहित तीन कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला दर्ज होते ही कर्मचारी नेता अंडर ग्राउंड हो गए हैं। बताया गया है कि अकेले राजेश के खाते में 2 करोड़ रुपए जमा हुए थे। इस मामले में अब तक 4 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 

बुरहानपुर कर्मचारी नेता राजेश सावकारे के खिलाफ FIR

सबसे पहले विभागीय लेखा शाखा प्रभारी नारायण पाटिल को पुलिस ने पकड़ा था। उससे पूछताछ में कई खुलासे हुए। भृत्य मनोज पाटिल के लिप्त होने पर कुछ दिन पहले उसकी गिरफ्तारी हुई थी। दो दिन पहले देड़तलाई स्कूल के प्राचार्य अबरार खान को भी पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। चौथी गिरफ्तारी नावरा स्कूल में पदस्थ एक प्रधान पाठक की हुई। आरोप है कि ग्राम सीवल में 2012 में छात्रावास अधीक्षक रहते हुए प्रधान अध्यापक कैलाश पांचाल ने राशि का गबन किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 लाख रूपए भी जब्त किए हैं।

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के अनुसार आदिम जाति कल्याण विभाग के धोखाध़डी प्रकरण में जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना लालबाग में धारा 420, 409 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया था। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !