MP NEWS- लोक शिक्षण संचालनालय ने पदोन्नति से छूटे कर्मचारियों की जानकारी मांगी

Madhya Pradesh Government employees news

मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। इसमें डीपीआई ने पदोन्नति से छूट गए कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। 

श्री केके द्विवेदी संचालक द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में बताया गया है कि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में व्याख्याता संवर्ग की दिनांक 1 अप्रैल 2022 की स्थिति में प्रकाशित अंतिम पद क्रम सूची के आधार पर व्याख्याता संवर्ग के कर्मचारियों को प्राचार्य हाई स्कूल के पद पर प्रमोशन दिया गया है। यदि इस प्रक्रिया में कोई लोकसेवक पदोन्नति से वंचित रह गया है तो उसकी जानकारी 20 जून 2023 तक संचालनालय उपलब्ध कराएं। 

बीमार कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति 

रेलवे कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़ है। गंभीर रूप से बीमार, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, लकवा अथवा कैंसर जैसी बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ताकि कर्मचारियों का इलाज ठीक प्रकार से हो सके और उनके परिवार को जीवन यापन की समस्या ना हो। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !