कांग्रेस पार्टी के नेता एवं विधायक प्रवीण पाठक की कार का एक्सीडेंट हो गया। यह कार मुरैना से ग्वालियर वापस लौट रही थी। बताया गया है कि कार में विधायक नहीं लेकिन उनके बच्चे, पत्नी और माताजी सवार थी। एक बेकाबू ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। संतोषजनक समाचार यह है कि सभी सुरक्षित हैं।
प्रवीण पाठक में लड़कियों की स्कॉलरशिप का मामला उठाया
विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि, आज KRG कॉलेज में अपनी बहनों की समस्याओं को सुनने गया था आज कि प्रगतिशील सोच की लड़कियाँ जो अपने जीवन में तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी कुछ करना चाहती हैं सरकार की नीतियों ने उनके सपनों का गला घोंट दिया है। शर्म आती है शवराज सरकार पर। स्कालरशिप ना आने के कारण मेरी कई बहिनों के एडमिशन नहीं हो पा रहे हैं और सरकार कुंभकर्णीय निद्रा में है।
पूरे प्रदेश से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आएंगे
दिनांक 1 जुलाई को ग्वालियर में आम आदमी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल की आम सभा का आयोजन होना है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के सभी जिलों से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ग्वालियर आएंगे। श्री केजरीवाल के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भीड़ प्रदर्शित करने के लिए पूरे मध्यप्रदेश में अभियान चल रहा है।
✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए।
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
.jpg)
